लाट भैरव भजन मंडल द्वारा हनुमान फाटक स्थित बाल रुप हनुमान जी के मंदिर मे संगीतमय सुन्दर कांड का पाठ किया गया। गो. तुलसी दास द्वारा स्थापित बालरुप हनुमान सहित श्री राम दरबार का दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो गये।पूरे मंदिर प्रांगण को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। परम्परागत रुप से अगहन मास के अंतिम शनिवार को होने वाले वार्षिक श्रृगांर में प्रसाद स्वरुप ५१ किलो लड्डू, चना, फ ल, आदि का भोग अर्पित किया गया था।आयोजन मे बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ दर्शन-पूजन कर किर्तन-भजन का आनंद लिया।क्षेत्रिय महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ आयोजन मे सस्वर सुन्दर कांड पाठ तदुपरांत मण्डल गायको ने एक के बाद एक भजनामृत प्रस्तुत किया। देर रात्रि आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। अनुष्ठान का संयोजन पंडित प्रमोद पाठक ने किया। मण्डल कलाकारों मे मुख्य रुप से केवल कुशवाहा, गोविंद बाबा, धर्मेन्द्र शाह, शिवम अग्रहरि, यतीश, शशिकान्त, उत्कर्ष, राजु, चन्द्रिका प्रसाद आदि रहे।
Related Articles
यूपी की 75 में से 67 सीटों पर भाजपा ने किया कब्जा, सपा को महज 5 सीट, सीएम योगी ने दी बधाई
Post Views: 855 उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में भाजपा ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने 75 में से 67 सीट पर कब्जा किया। सपा गठबंधन को मात्र 5 सीट मिली। भाजपा ने सपा के 63 सीटों के रिकार्ड को तोड़ दिया। बुंदेलखंड में सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। […]
संत महापुरुषोंकी शिक्षाको करें आत्मसात-बाबा अवधूत गुरुपद
Post Views: 901 मां महा मैत्रायणी योगिनीका श्रद्धापूर्वक मनाया गया निर्वाण दिवस ग्राम डोमरी के अघोरेश्वर भगवान राम घाट स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल के पुनीत प्रांगण में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की जननी मां महा मैत्रायणी योगिनी जीश् का २९ वां निर्वाण दिवस श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सेवकों द्वारा आश्रम परिसर […]
बीबी फातमा जैहरा की विलादत पर हुई महफिल
Post Views: 291 रामनगर हैदरी जामा मस्जिद गोलाधाट में मंगलवार को पैगम्बर मुहम्मद साहब की इकलौती बेटी बीबी फातमा जैहरा की विलादत पर महफिल का आयोजन हुआ। महफिल का आगाज शोअराए एकराम ने किया। महफिल को मौलाना फरमान रजा ने खिताब करते हुए पैगम्बर मुहम्मद की इकलौती बेटी बीबी फातमा जैहरा की जिंदगी पर प्रकाश […]