चंदौली। मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सकलडीहा ब्लाक के आलमपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सकलडीहा मतगणना स्थल पर आलमपुर ग्राम पंचायत के वोटों की गिनती में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। कहा कि मतगणना कर्मी विपक्षी के प्रभाव में आकर मतों की गणना का कार्य निष्पक्ष तरीके से नहीं किया है। लिहाजा आलमपुर ग्राम पंचायत के बूथ.139 के अवैध मतपत्रों को निरस्त कर पुन: मतगणना कराया जाय ताकि सही परिणाम जनता के बीच आ सके। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आलमपुर की कमलावती ने बताया कि वह अपने ग्राम पंचायत से प्रधान पद की प्रत्याशी है। ग्राम पंचायत में बीते 26 अप्रैल को हुए मतदान के दिन बूथ संख्या.139 पर कुल 489 मत पड़े थे। जिसमें 223 महिलाओं व 266 पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। किन्तु मतगणना के वक्त बीडीसी पद व जिला पंचायत के उम्मीदवारों को 493 मतों की गणना हुई। उसी मतपेटिका में प्रधान पद के प्रत्याशियों को 545 मतों की गणना हुई। जबकि मतदान तिथि को बूथ संख्या.139 पर 489 मत पड़े थे। जिसे सापेक्ष 56 अधिक मतों की अधिकता गणना के दिन देखने को मिली। आरोप लगाया कि जिला पंचायत की पर्ची की गणना के वक्त चुनाव चिह्न इमली की लगभग 15-15 गड्डियां बनाकर एक साथ निकली, जिससे यह साफ है कि मतगणना के वक्त बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई है। ऐसी सूरत में इसकी जांच किया जाना आवश्यक है। बूथ संख्या.139 के मतपत्रों की गड्डी से मिलान क्रमांक द्वारा जांच कराकर तथा पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर का मिलान करते हुए 56 अवैध मतपत्रों को निरस्त कर पुन: मतगणना की जाय ताकि सही परिणाम आ सके। ऐसा नहीं होने पर आलमपुर ग्राम पंचायत की जनता बड़ा आंदोलन करेगी।
Related Articles
चंदौली। कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत रेलकर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Post Views: 1,192 मुगलसराय। क्षमता विकास के साथ और बेहतर कार्य प्रदर्शन हेतु भारतीय रेल में मिशन रेल कर्मयोगी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 05 अप्रैल मंगलवार से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मिशन रेल कर्मयोगी के अंतर्गत मंडल के फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन […]
चंदौली। भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों का नहीं हो रहा विकास:गार्गी
Post Views: 726 चंदौली। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछड़ों को और भी पीछे करने पर आमादा हैं। दलित पिछड़ो का कोई […]
चंदौली।महंगाई के खिलाफ वामपंथी दलों ने किया प्रदर्शन
Post Views: 354 चंदौली। भाकपा, माकपा भाकपा, माले फारवर्ड ब्लाक तथा आरएसपी समेत तमाम वामपंथी पार्टियों के महंगाई के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सदर खंड विकास कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही केंद्र की सरकार को अडानी-अंबानी का सरकार करार दिया। वहीं पेट्रोल.डीजल […]