सकलडीहा। हौसला बुलंद चोर एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर सिर्फ खानापूर्ति में जुटी है। मंगलवार की देर रात चोरो ने चंदौली सकलडीहा मार्ग पर भोजापुर गांव निवासी मनोज सिंह के घर में पीछे के रास्ते दरवाजा तोड़कर घुस गये। परिवार को अंदर से बंदकर जमकर लूट पाट किया। इसके अलावा घर के सामने सीताराम के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देकर बेखौफ होकर फरार हो गये। मनोज सिंह के घर से एक लाख 70 हजार करीब नगदी सहित तीन से चार लाख के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर चंपत हो गये। घटना के बाद कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गयी। घंटो देर तक पीडि़त परिवार डाग स्वायड के इंतजार में सामान खेत में छोड़े रखा। लगातार चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। भोजापुर निवासी मनोज सिंह ने गांव से बाहर सकलडीहा चंदौली मार्ग पर घर बनवाया है। जहां पर फर्निचर की दुकान चलाते है। घर पर पुत्र कमल किशोर सिंह अपने पत्नी पूजा सिंह और पुत्र निहित सिंह और आदित्य सिंह के साथ एक कमरे में सोये हुए थे। वही मनोज सिंह और देवंती सिंह दूसरे कमरे में आगे सोये हुए थे। चोरों ने पीछे के रास्ते दरवाजा तोड़कर घर में घुस गये। इसके बाद सभी को बाहर से उनके कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद हौसला बुलंद चोरों ने आराम से पांच अटैचीए एक बख्सा और एक झोला लेकर खेत में चले गये। आराम से करीब एक लाख 70 हजार नगदी और दो भर की सोने की चैन तीन चार सोने की अंगूठीए मंगलसूत्रए मनटिकाए पांच जोड़ी कर्णफूल सहित चांदी के जेवरात लेकर चंपत हो गये। इसके बाद घर के सामने सड़क उस पार सेवखर गांव निवासी सीताराम के घर से गुल्लक में रखा हजार पांच सौ लेकर फरार हो गये। सुबह चोरी की घटना देख सभी हतप्रत रह गये। चोरी और लूट की बढ़ती घटना से क्षेत्र में दहशत है। रातभर जागकर लोग पहरा देने के लिये मजबूर है। इस बाबत कोतवाल अवनीश कुमार राय ने बताया कि चोरी की तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।
Related Articles
पशु तस्करों-पुलिस के भागमभाग में घटनाएं हो रही घटित
Post Views: 511 चकिया। पशु तस्करों के पुलिस से भागमभाग के खेल में कई घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसमें पशु तस्करों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। पहला मामला मार्च 2004 को चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर बियर के पास पशु तस्कर के वाहन के आने की सूचना पर आई नगर तथा बबुरी थाने […]
चंदौली।लाकडाउन के नियमों का पालन नहीं करा पा रहा प्रशासन
Post Views: 488 सकलडीहा। कोरोना महामारी का संक्रमण कम नही हो रहा है। इसके बाद भी लोग लारवाह बने हुए है। पुलिस का हुंटर सुनते ही धड़ाधड़ सटर गिर जाता है और जाते ही खुलेआम बेखौफ होकर दुकान खोल देने से कस्बा में खरीदारों की भीड़ जुट जाती है। उधर कोतवाली पुलिस भी हुंटर बजाकर […]
चन्दौली।स्काउट गाइड से जीवन में मिलती है सीख: डा० आशुतोष
Post Views: 298 चहनियां। चहनियां स्थित मां खण्डवारी पीजी कॉलेज में बीएड सत्र 2021-23 के छात्र छात्राओं के उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन समारोह हुआ। जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्षता कर रहे डॉ0 आशुतोष सिंह कैलाशी एवं स्काउट प्रशिक्षक सैयद अली अंसारी, निदेशक अवनीश सिंह विभागाध्यक्ष डॉ0 नवनीत तिवारी ने मॉं सरस्वती के […]