News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगा रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन, कंपनी ने DCGI से मांगी इजाजत


  • नई दिल्ली: भारत में दो स्वदेशी कोरोना वैक्सीन के बाद रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी एंट्री हो चुकी है। ऐसे में कोरोना की कोविशील्ड नाम की वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अब रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का भी प्रोडक्शन कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) रूसी वैक्सीन बनाने की इजाजत मांगी है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी के निर्माण के लिए परीक्षण लाइसेंस की अनुमति मांगी है। अगर यह अनुमति मिल जाती है तो फिर भारत में दो कंपनियां रूसी वैक्सीन का निर्माण कर पाएंगी, क्योंकि अभी तक स्पूतनिक वी का निर्माण डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज की ओर से ही किया जा रहा है।