News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Russia Ukraine war: युद्ध के बीच पहली बार यूक्रेन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जेलेंस्की ने किया स्वागत


कीव, रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल हो गया है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं।

 

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल हुआ

उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2021 में युद्ध शुरु हुआ था। एक साल बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि लाखों लोगों पर युद्ध का असर पड़ा है। वहीं, अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों से यूक्रेन को सैन्य मदद लगातार पहुंचाई गई है।