Latest News महाराष्ट्र

सौतेली मां ने गुस्से में 10 साल के बेटे का प्राइवेट पार्ट जलाया, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज


  • महाराष्ट्र के नासिक से मां के प्रेम पर सवाल खड़े करने वाला और मन को झकझोरने वाला एक मामला सामने आया है। नासिक में एक सौतेली मां ने अपने दस साल के सौतेले बेटे का प्राइवेट पार्ट जला दिया। बता दें कि ये बच्चा दिव्यांग है और बच्चे की गलती बस इतनी थी कि उसने खेल-खेल में अपने छोटे सौतेले भाई बिस्तर से नीचे गिरा दिया था।

पति के कहने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह मामला नासिक के डिंडोरी तालुका के एक गांव का है। हालांकि आरोपी महिला को उसके पति की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, महिला का सौतेला दस साल का बच्चा और उसका डेढ़ साल का सौतेला भाई खेल रहे थे। खेल-खेल में सौतेले भाई ने छोटे भाई को बेड से धक्का दे दिया और बच्चा नीचे गिर गया।

गुस्से में सौतेले बच्चे का जलाया प्राइवेट पार्ट
इस घटना के बाद सौतेली मां को दस साल के बच्चे पर खूब गुस्सा आया और उसने बच्चे की जमकर पिटाई की, यहां तक कि उसका प्राइवेट पार्ट तक जला दिया। इसके बाद जब महिला का पति घर आया तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलते ही पति ने अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज अभी भी जारी है।