चंदौली। मानव अधिकार की मासिक बैठक चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह योगी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सन्तोष पांडेय की अध्यक्षता में कोविड नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती और नए सदस्यों को जोडऩे पर बल दिया गया एवं समाज मे मानव हनन उत्पीडन की बढ़ती घटनाओ पर चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय मानव हनन उत्पीडन की घटनाओं की बाड़ आ गई है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। मानवअधिकार हनन और उत्पीडन की घटनाओं पर अंकुश लगे इस लिए लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। जिला प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने संगठन के मजबूती पर बल देते हुए कहा कि अब कार्यकर्ताओं को कमर कस लेना चाहिए कि जहाँ पर भी कोई मानव हनन उत्पीडन की घटना घटे उसे तत्काल अपने उच्च पदाधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे जिससे पीडि़त को न्याय मिल सके। बैठक में अमित कुमार गुप्ता, संतोष कुमार प्रजापति, अरविंद कुमार, सुधांशु जायसवाल, सत्यदेव सिंह, साधना तिवारी, देवेंद्र सिंह, शम्भू मौर्य, संजय तिवारी, बाढ़ू प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।ग्रामीण स्तर पर बनाये जायेंगे कोविड केयर सेंटर
Post Views: 451 चंदौली। देश में कोविड.19 के प्रसार के प्रबन्धन के लिए अब कोविड ग्रामीण स्तर पर केयर सेंटर, हैल्थ सेंटर और हॉस्पिटल बनाए जाएंगे जो पूर्णतया कोविड समर्पित होंगे। शुरुआत में कोविड के ज्यादातर केस शहरों में देखने को मिल रहे थे लेकिन धीरे धीरे इसका ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में भी प्रसार […]
चंदौली।नन्द कुमार राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित
Post Views: 314 चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली की एक आवश्यक बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर चंदौली में आहूत की गई जिसमें शिक्षक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसके निराकरण के लिए सक्षम अधिकारियों से वार्ता किया गया उसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर चहनियां के नंद कुमार शर्मा को राज्य […]
चंदौली।कार्यकर्ता सीएम के कार्यक्रम को बनाये सफल:डा महेन्द्रनाथ
Post Views: 331 चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 6 नवंबर जनपद में होने जा रहा है जिसको लेकर चन्दौली के सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं की योजना बैठक लिए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल […]