Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली

श्रीलंकाई नौसेना ने किया भारतीय मछुआरों पर हमला, फायरिंग में एक जख्मी


  • नागापट्टिनम। तमिलनाडु के दस मछुआरों पर श्रीलंका की ओर से अचानक हमला किया गया जिसमें एक के जख्मी होने की खबर है। मामले में जांच की जा रही है। अक्कराइपेट्टइ (Akkaraipettai) और कीचनकुप्पाम (Keechankuppam) के कुल दस मछुआरे 28 जुलाई को नागापट्टिनम बंदरगाह से मेकैनिक नाव पर सवार हो मछली पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। यह जानकारी मतस्यपालन विभाग के अधिकारियों ने दी। इससे पहले भी श्रीलंका की ओर से तमिलनाडु के मछुआरों पर हमले होते रहे हैं।

सोमवार सुबह ये सभी अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के करीब कोडियाकरई तट के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंका की नौसेना ने हमला बोला। नाव में मौजूद दीपनाराज नामक मछुआरे ने बताया, ‘ उस इलाके में मौजूद कई नावों पर श्रीलंका के नौसैनिकों ने हमला कर दिया। पहले उन्होंने पत्थर फेंके उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हमारे नाव में मौजूद साथी कलईसेल्वन के सिर में लगी और वह जख्मी हो गया। हमने तुरंत अपने नाव को तट की ओर वापस मोड़ दिया।’ मछुआरे ने इस बात पर जोर देते हुए बताया कि जिस वक्त हमला हुआ था ये सभी भारतीय सीमा में थे।