नयी दिल्ली (हि.स.)। भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर निहत्थी झड़प हुई है। सिक्किम के नाकू ला में चीन के गश्ती दल के कुछ सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे जिस पर भारतीय सैनिकों ने रोका। विवाद बढऩे पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई हुई जिसमें दोनों ओर के जवान घायल हुए हैं। चीन की तरफ से करीब 20 सैनिकों के घायल होने की खबर है जबकि भारत के 4 जवानों को चोटें आईं हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में तनाव बरकरार है। दोनों देशों के बीच 16 घंटे तक चली 9वें राउंड की सैन्य वार्ता के बाद यह मामला सामने आया है। भारत-चीन सीमा पर सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिक करीब 8 माह बाद आमने-सामने आए हैं। तीन दिन पहले चीनी सेना ने सीमा की यथास्थिति बदलने का प्रयास करते हुए उसके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में बढऩे की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय जवानों ने पीएलए के गश्ती को रोक दिया था। भारतीय जवान बड़ी संख्या में थे, इसलिए मजबूती से भिड़ गए। दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई यह झड़प सिर्फ हाथापाई तक ही सीमित रही और दोनों ओर से किसी भी तरह के हथियारों का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसके बावजूद झड़प में 4 भारतीय और 20 चीनी सैनिक घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति अब नियंत्रण में है लेकिन इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में तनाव बरकरार है। उत्तरी सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में यह क्षेत्र पांच हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है, जो सड़क मार्ग से जुड़ा नहीं है। यहीं पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा झड़प हुई है। आपसी नोक-झोंक का यह पहला मामला नहीं है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच ऐसा तनावपूर्ण माहौल समय-समय पर बनता रहता है। मौजूदा गतिरोध बढऩे की शुरुआत 9/10 मई, 2020 को यहीं से हुई थी जब दोनों देशों की सेनाओं के नियमित गश्त के दौरान चीन के सैनिकों ने घुसपैठ का प्रयास किया था। इसी वजह से भारतीयों और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई हुई थी। सेना की पूर्वी कमान ने मामले को सुलझा लिया था लेकिन आक्रामक झड़प में दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आई थीं। भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी करके कहा है कि उत्तरी सिक्किम के नाकु ला में 20 जनवरी को भारत और चीन के सैनिकों के बीच मामूली झड़प हुई जिसे लोकल कमांडर स्तर पर तय प्रोटोकॉल के हिसाब से सुलझा लिया गया है। भारत और चीन के कोर कमांडरों के बीच पूर्वी लद्दाख के चुशूल सेक्टर में भारतीय क्षेत्र मोल्डो में रविवार को सुबह 10.30 बजे शुरू हुई बैठक आज सुबह लगभग 2.30 बजे समाप्त हुई। यह बैठक लगभग 16 घंटे तक चली। भारत-चीन का साझा बयान अभी जारी नहीं हुआ है जिसका इंतजार है। सीमा पर तनाव को सुलझाने के क्रम में कई दौर की वार्ता हुई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। इससे पहले 6 नवम्बर, 2020 को सैन्य वार्ता हुई थी।
Related Articles
बीते हफ्ते सोने में आई गिरावट, चांदी के भाव भी टूटे,
Post Views: 479 नई दिल्ली, । बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत एमसीएक्स एक्सचेंज पर 505 रुपये की गिरावट के साथ 45,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार जून, 2021 के सोने की वायदा कीमत बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन […]
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ को दी बधाई,
Post Views: 618 वाशिंगटन, : पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद अमेरिका नई संभावनाओं की तलाश में है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी। साथ ही उन्होंने देश की नई सरकार से सहयोग की उम्मीद भी जताई है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और […]
अजित डोभाल ने SCO में लिया हिस्सा, रूस के NSA के साथ दो घंटे की मीटिंग
Post Views: 476 भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में चल रहे शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने रूस के एनएसए के साथ दो घंटे से ज्यादा लंबी मीटिंग भी की. एससीओ की मीटिंग से इतर अजित डोभाल ने रूस के एनएसए निकोलई पैत्रुशेव के […]