चकिया। विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में हर बूथ पर यूथ का एलान जन मन विजय अभियान की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पिछड़े दलित का उत्पीडऩ और शोषण करने में भाजपा सबसे आगे है। वंचित समाज के संवैधानिक अधिकारों पर खुलेआम हमला हो रहा है। जनता बीजेपी की कुनीतियों से कराह रही है। सर्व समाज का उत्थान समाजवादी सरकार में ही सम्भव है। 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही उपेक्षितों को न्याय मिलेगा। वही युवजन सभा के प्रभारी शिवशंकर यादव मंगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिये तैयार है। भाजपा सरकार ने जनता को दु:ख कर दिया है। प्रदेश बदहाली का शिकार हो गया है। 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता आंदोलित हो गयी है। इस दौरान जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक चकिया, सुधाकर मौर्या, प्रभुनारायण यादव, मनोज यादव, दशरथ सोनकर, मुस्ताक अहमद, दिलीप पासवान, समशेर यादव, प्रवीण कुशवाहा, अजय शेखर पुल्लु इन्द्रेश, कमलेशपति, धनन्जय चौहान रामअशीष पासवान आदि रहे।
Related Articles
चंदौली।मतदान के प्रति लोगों को किया जागरुक
Post Views: 558 चहनियां। सकलडीहा विधानसभा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक नैढी के प्रांगण में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडुलीडर्स गु्रप के संयोजक सचिन सिंह ने बच्चों से अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा। एडुलीडर्स संयोजक निशा सिंह ने 80 वर्ष से ऊपर के […]
चंदौली। ?विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
Post Views: 358 चंदौली। माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री जगदीश प्रसाद पंचम के निर्देशन पर पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री संदीप कुमार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार के विषय पर कृषक सेवा समिति द्वारा चंदौली में संचालित वृद्धा आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन […]
चंदौली। सहकारी समिति खुलवाने को लेकर प्रदर्शन
Post Views: 478 धानापुर। सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के खड़ान गाँव में निर्मित साधन सहकारी समिति पर ग्रामीण किसानों ने भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद और सांसद विधायक डीएम माँग सुनो के नारे लगाकर रोष प्रदर्शन किया। बताते चलें समिति पर बीते ढाई तीन सालों से परमानेंट ताला बंद […]