चंदौली

चंदौली। जनप्रतिनिधियों से दुव्र्यवहार नहीं होगा बर्दाश्त:अवधेश


सकलडीहा। स्थानीय तहसील के लेखपाल और दरियापुर ग्राम प्रधान का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को प्रधान संघ ने ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह से मिलकर लेखपाल की तानाशाही से अवगत कराया। और पुलिस के द्वारा प्रधान पर किये गये एकपक्षिय कार्यवाही की भी जानकारी दिया। ब्लाक प्रमुख से मामले में दखल देने की गुहार लगायी। जिसपर ब्लाक प्रमुख ने प्रधान संघ को पूरी मदद का भरोसा देते हुए मामले से उच्चाधिकारियो को अवगत कराने की बात कही। विगत मंगलवार को दरियापुर ग्राम प्रधान और वही कार्यरत लेखपाल में किसी बात को लेकर गांव में ही कहासुनी हो गयी। जिसपर लेखपाल द्वारा बुधवार को कोतवाली में प्रधान के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया गया। गुरुवार को जब इसकी जानकारी प्रधान को हुयी तो उन्होंने अपने संघठन को अवगत कराया। प्रधान संघ के लोगो ने तहसीलदार से मिलते हुए अपना पक्ष रखा। प्रधान संघ के लोगों का आरोप है कि तहसीलदार प्रधानों की बात को नजरअंदाज कर रही है। जिससे लेखपालो का हौसला बढ़ता जा रहा है। वही शुक्रवार को प्रधान संघ के लोगो ने ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह से मिलकर अपनी बात रखी और न्याय की गुहार लगायी। ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने प्रधान संघ को भरोसा दिया कि आपलोगो के साथ न्याय होगा।