चंदौली

चंदौली। जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या


चंदौली। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के रतनपुरा गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याये सुनी। ग्रामीणों ने गांव के हाइटेंसन तार, हैण्डपम्प रिबोर, विद्युतीकरण व अन्य कई समस्यायों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हाई कमान के निर्देश पर गांव गांव जनचौपाल लगाकर समस्याओं से रूबरू व तत्काल अधिकारियो से हल निकालने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यही उद्देश्य है कि गांव में ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जाय। ताकि लोग अमन चैन से रह सके। गांवो में जो भी नाली खड़ंजा, पानी, नहर बिजली, स्वास्थ आदि की समस्या है उसे जल्द दूर किया जाय। अंत मे उन्होंने ग्रामीणों की हाइटेंशन तार की समस्या को एक्सईएन से तत्काल से वार्ता कर निस्तारण करने की बात फोन के द्वारा कही। कहा कि गांव की हर समस्या का निदान समुचित तरीके से किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णानंद पाण्डेय ने मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के जनकल्याणकारी उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू, रमाशंकर खरवार, गोपाल राजभर, ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह, रमन सोनकर, जसवंत सिंह, पंचम सोनकर आदि रहे।