मुगलसराय। रेल की स्वायत्ता पर भी असर दिखने लगा है। इस क्रम में गत दिनों देश भर में रेलवे के संचालित कुल 94 विद्यालयों को बंद करने की बात सामने आयी। जिस पर रेलवे इंटर कालेज के अस्तित्व पर भी चर्चा शुरु हो गयी। इस विद्यालय में सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी अध्ययन किया जिनकी विद्यालय में आदमकद प्रतिमा लगी हुई है जो छात्रों को प्रेरित करती रहती है। जानकारी के अनुसार लगभग यहां १००० बच्चे अध्ययनरत है। रेलवे इंटर कालेज में दी जाने वाली शिक्षा की चर्चा जनपद ही नहीं देश में भी होती है। लेकिन अब उस ग्रहण लगता नजर आ रहा है। यहां से निकले छात्र सेना के उच्च पदों पर पहुंचने के साथ ही विभिन्न सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं। एक छात्र ने विद्यालय को डमी फाइटर प्लेन भी उपहार में देकर विद्यालय के प्रति अपनी श्रद्घा प्रकट किया है। विद्यालय ४ से ७ , ८ से १२ तक दो बिल्डिंगों में संचालित होता है। यहां विज्ञान की शिक्षा के लिए उच्च श्रेणी की लैब है। जो आस-पास के विद्यालयों में शायद ही हो। इसके साथ ही कम्प्यूटर की शिक्षा के लिए आधुनिक लैब मौजूद है। यहां पर एनसीसी के बाबत भी जानकारी उच्च श्रेणीकी दी जाती है। विद्यालय के बंद होने की जानकारी मिलते ही शिक्षकों, अभिभावकों व छात्रों में निराशा छायी हुई है। लोगों का कहना है कि सरकार रेल सुविधा के तहत दी जाने वाली सामाजिक जिम्मेदारियों का लगता है निर्वहन करना नहीं चाहती। वैसे जानकारी अनुसार तीन बिन्दओं पर सरकार का मंथन चल रहा है।
Related Articles
चंदौली।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन आज, तैयारियां पूरी
Post Views: 718 चंदौली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर 13 व 15 अप्रैल को नामांकन की तिथि निर्धारित है। इसको देखते हुए नामांकन स्थलों, विकास खण्ड मुख्यालयों पर भीड़ होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाने की बात कही है। इसके साथ जरूरी बातों के लिए सजग रहने का फरमान […]
चन्दौली। डीएम ने गंगा में छोड़ी मछलियां
Post Views: 318 चहनियां। मां भागीरथी के पश्चिम वाहिनी तट बलुआ घाट पर मंगलवार की अपराह्न प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित रिवर रैंकिंग कार्यक्रम एवं जन जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कार्यक्रम का शुभारंभ निषाद समाज के 29 सदस्यों […]
चंदौली।पड़ाव-चकिया मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास
Post Views: 1,068 पड़ाव। क्षेत्रीय चौराहे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चकिया तिराहे तक बहुप्रतीक्षित ६ लेन के मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास बुधवार की सायं हुआ। पड़ाव चौराहे से बनारस से मुगलसराय, रामनगर, बहादुरपुर को जाने वाला मार्ग अत्यधिक जाम की समस्याओं से उलझता रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए व जनपद के […]