पटना

रोहतास: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, एक घायल


डिहरी ऑन सोन (रोहतास)(आससे)। रोहतास जिले में बीते रविवार की आधी रात को सड़क हादसा में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 अपने चचेरे भाई तथा एक उनके बहनोई शामिल है। एक घायल को वाराणसी बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। सभी सासाराम के निवासी बताए जाते हैं। जिनके घर कुछ दिन पूर्व शादी समारोह आयोजित होने वाली थी, वहां अब मातम का माहौल कायम हो गया। सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दी गई। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के  एन एच 2 पर स्थित साबराबाद की  बताई जाती है।

घटना की सूचना मिलते ही चेनारी  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे मे कर ली है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सासाराम के मुरादाबाद निवासी कृष्णा साह, दिवाकर साह, गोपाल प्रसाद साह एवं आलमगंज निवासी अशोक गुप्ता तथा नोखा थाना के पेनार निवासी गोरख लाल साह सभी वाराणसी से कृष्णा शाह के पुत्र की शादी की कुछ समानो की सट्टा करके रविवार की रात एक कार से सासाराम  लौट रहे थे। इसी बीच चेनारी थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर सबराबाद के समीप  तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने कार में  जोरदार टक्कर मार दी।

घटना रविवार की आधी रात की बताई जा रही है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में सासाराम के मुरादाबाद निवासी गोपाल साह,  दिवाकर साह एवं कृष्णा साह तीनो चचेरे भाई एवं इनके बहनोई आलमगंज निवासी  अशोक गुप्ता  की मौत घटनास्थल पर  हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति नोखा थाना के पेनार निवासी गोरख लाल  साह  गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर इलाज हेतु वाराणसी भेजा गया।

मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक कृष्णा साह के पुत्र की शादी आगामी 28 दिसंबर को होने वाली थी जिसमें कुछ सामानों का सट्टा करने हेतु सभी एक कार से वाराणसी गए थे। जहाँ से रविवार की रात लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। फलतह इनके घरों में मातम का माहौल छा गया है।