चहनियां। सकलडीहा विधान सभा के चहनियां क्षेत्र के बलुआ गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याये सुनी। ग्रामीणों ने गांव सभा कर विद्युतीकरण व अन्य कई समस्यायों को अवगत कराया । इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हाई कमान के निर्देश पर गांव गांव जनचौपाल लगाकर समस्याओं से रूबरू व तत्काल अधिकारियों से हल निकालने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यही उद्देश्य है कि गांव में ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जाय। ताकि लोग अमन चैन से रह सके। गांवो में जो भी नाली खड़ंजा,पानी, नहर बिजली, स्वास्थ आदि की समस्या है उसे जल्द दूर किया जाय। उन्होंने ग्रामीणों की हर समस्या को तत्काल अधिकारीयो से वार्ता कर निस्तारण करने की बात फोन के द्वारा कही । इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के जनकल्याणकारी उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर दीपक जायसवाल, अमृत चौरसिया, अमित पासवान, रामजनम, सावित्री, विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा, अनिल यादव एवं इत्यादि लोग मौजूद रहे।
Related Articles
चन्दौली। अभिषेक बने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
Post Views: 445 चकिया। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के बनने पर गांधी पार्क में शनिवार को फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अभिषेक मिश्रा विकासखंड के मुजफ्फरपुर के रहने वाले है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को […]
चंदौली।छात्रों के परीक्षाफल से विद्यालय गौरवांवित
Post Views: 353 मुगलसराय। सीबीएसई कक्षा दसवीं के घोषित परिणाम में एसजी पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। कुल 241 छात्र छात्राओं में 14 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। जिनमें मोहम्मद फरहान खान ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं सगल सिंह ने 97.2, देव जायसवाल ने 95.6 व […]
चंदौली।व्यक्ति का आचरण ही सफलता का मापदंड:सीओ
Post Views: 460 सकलडीहा। लक्ष्य निर्धारित कर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। व्यक्ति का लक्ष्य और कार्य का आचरण सफलता का मापदंड होता है। अच्छे व्यवहार के कारण गलती भी क्षमा योग्य होता है। उक्त् विचार डिप्टी एसपी रामवीर सिह सोमवार को डेढ़ावल कम्पोजिटव विद्यालय में बच्चों के पुस्तक वितरण समारोह में कही। […]