चंदौली

चंदौली।ग्रामीणों की समस्या दूर करना हमारी प्राथमिकता:डा० केएन


चहनियां। सकलडीहा विधान सभा के चहनियां क्षेत्र के बलुआ गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याये सुनी। ग्रामीणों ने गांव सभा कर विद्युतीकरण व अन्य कई समस्यायों को अवगत कराया । इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हाई कमान के निर्देश पर गांव गांव जनचौपाल लगाकर समस्याओं से रूबरू व तत्काल अधिकारियों से हल निकालने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यही उद्देश्य है कि गांव में ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जाय। ताकि लोग अमन चैन से रह सके। गांवो में जो भी नाली खड़ंजा,पानी, नहर बिजली, स्वास्थ आदि की समस्या है उसे जल्द दूर किया जाय। उन्होंने ग्रामीणों की हर समस्या को तत्काल अधिकारीयो से वार्ता कर निस्तारण करने की बात फोन के द्वारा कही । इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के जनकल्याणकारी उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर दीपक जायसवाल, अमृत चौरसिया, अमित पासवान, रामजनम, सावित्री, विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा, अनिल यादव एवं इत्यादि लोग मौजूद रहे।