चंदौली

चन्दौली। सुहागिनों ने पतियों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत


चन्दौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज पूरी श्रद्घा के साथ निर्जल व्रत रख भगवान शिव की अराधना कर पतियों के दीर्घायु के लिए कामना किया। तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। महिलाएं एक दो दिन पूर्व से ही तीज की तैयारी में जुट गयी थी। कोई व्यूटी पार्लर में मेंहदी लगाने, फेशियल कराने व मन पंसद के सामनों की खरीददारी की। वही तीज पर अपने पतियों से उपहार की भी मांग की। पतियों ने भी अपने सामथ्र्य अनुसार पत्नियों को उपहार दिया। देर शाम सज धज कर मंदिरों में जाकर पूजा अर्चन किया। मुगलसराय कार्यालय के अनुसार गुरुवार को महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज की तैयारी को लेकर पूजा सामग्रियों, उपहारों, सुनारों व श्रृंगारों की दुकानों के साथ फल फूल की दुकाने भी लगी रही। गुरुवार को दिन भर निर्जल व्रत रखने के बाद शाम को सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाएं पूजा की थाली लेकर शिव मंदिरों पर जाकर विधि विधान के साथ पूजा कर पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव से मनवांछित फल पाने की कामना किया। पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में हरतालिका तीज गौरी तृतीया पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा और शिव पार्वती को समर्पित लोकपर्व पर बाजारों में भी खूब चहल पहल दिखी। मान्यता है कि आज के दिन हिन्दू धर्म की सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य लाभ के लिए हरतालिका तीज का निराजल ब्रत रखती है। इस दिन सुहागिन महिलाये शिव गौरी की सुबह और रात पूजन करने व रात्रि जागरण करने के साथ सुबह जल ग्रहण करने के साथ ब्रत का पारण करती है । ग्रामीण क्षेत्रों के ब्यासपुर, फतेहपुर, नींबूपुर, चांदी तारा, साहूपुरी, खुटहा, भुजहुआ, बखरा, सेमरा, कटेसर, रतनपुर भोजपुर दर्जनों गांव के साथ-साथ पड़ाव पर स्थित जलीलपुर गांव बहादुरपुर मढिय़ा विभिन्न गावो में शिव मंदिरों पर महिलाओं ने दर्शन पूजन किया। वही तीज पर्व पर बाजारों में गुरुवार को मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं सजग दिखी। सायंकाल में सोलह श्रंगार कर महिलाये शिव गौरी की पूजा अर्चना की।