चंदौली

चन्दौली। पन्ना प्रमुखों की चुनाव में अहम भूमिका:सतीश


सकलडीहा। विधान सभा चुनाव को लेकर मंथन और तैयारी शुरू हो गयी है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर विधान सभा प्रभारी सतीश कुमार पांडेय गुरूवार को भोजापुर में सेक्टर और बूथ प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान गांवों 21 सदस्यी टीम में पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी सौपने का निर्देश दिया है। इस मौके पर संगठन द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधान सभा प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि हर गांव में पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। पन्ना प्रमुखों द्वारा बतायी गयी समस्या का प्रमुखता से निस्तारण कराया जाय। इसके साथ ही सेक्टर और बूथ प्रभारियों को हर हाल में विधान सभा चुनाव को लेकर जुट जाने का आवाहन किया। वही विधान सभा संयोजक रामसुंदर चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर पल सर्तक और सजग रहने की जरूरत है। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने की जरूरत है। इसके पूर्व संगठन द्वारा नवनियुक्त विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सतीश तिवारी, विजय गुप्ता, सुरेश मौर्या, कमलापति पांडेय, मुसाफिर प्रजापति, कुमुद बिहारी सिंह, रमाशंकर खरवार, देवेन्द्र दत्त पांडेय, भगवानदास, पूनम चौहान, नीरज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।