चंदौली

चंदौली।महिला सशक्तिकरण को लेकर शिविर आयोजित


चंंदौली। श्रीमान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष सुनील कुमार चतुर्थ महोदय जिला विधिक सेवाप्राधिकरण चंदौली के निर्देश पर तथा अपर जनपद न्यायाधीश पूर्णकालिक सचिव श्रीमान ज्ञान प्रकाश शुक्ल महोदय के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति/लीगल एड क्लीनिक चकियां के पारा विधिक स्वयंसेवकों ने ग्राम पचवनिया में महिला सशक्तिकरण के सम्बंध में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पारा लीगल वालंटियर प्रीति शर्मा ने महिलाओं को बताया। महिला सशक्तिकरण इससे महिला शक्ति साली बनतीं हैं। जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है। जिससे परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण हैं। पारा लीगल वालंटियर रजनीश कुमार ने महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वालंटियर दिनेश कुमार महिला स्वावलंबन के बारे में जानकारी दिया। जिसमें पारा लीगल अंजु शर्मा प्रेम कुमार के अलावा गाव की महिला प्रेमा देवी, माधुरी देवी, कुमारी मेनका, कुमारी विशाखा, शीला देवी, रेश्मा देवी, उषा, ललिता देवी, राधिका आदि महिलाये उपस्थित रही।