मुगलसराय। भारत सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलायी जा रही सुकन्या समृद्घि योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के उद्देश्य से गत दिनों दिये गये टारगेट को स्थानीय डाक विभाग ने कीर्तिमान स्थापित किया। जिससे प्रेरित होकर प्रोत्साहन के रुप में उत्कृष्ट सम्मान के तहत पोस्ट मास्टर जनरल ने डाकपाल को ट्राफी प्रदान किया। इस बाबत गत दिनों चलाये गये अभियान के दौरान लगाय गये कैम्प में लोगों को बताया गया कि हर साल ढाई सौ रुपये या अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक निवेश किया जायेगा। इसमें १५ साल तक निवेश करना जरुरी होता है। २१ साल की आयु में यह स्कीम परिपक्व हो जाती है। इसके बाद पूरा लाभ मिलता है। इसके लिए बच्चियों की आयु सीमा १० वर्ष से कम होनी चाहिए।
Related Articles
चंदौली। दहेज रहित शादी में अंजनी ने किया कन्यादान
Post Views: 527 धानापुर। सिद्धपीठ धाम खड़ान में बसगावा कवई निवासी विक्रमा राम की कन्या और जिउत राम के लड़के की शादी सम्पन्न हुई। वर सूरज राम और वधू सुमन खुशी पूर्वक सदा सदा के लिए विवाह के बंधन में बंधकर एक हो गए। वर वधू दोनों पक्षों के गार्जियन खुशीपुर्वक अपने बच्चों को आशीर्वाद […]
चंदौली।कोरोना टीकाकरण के लिए किया जागरुक
Post Views: 363 चहनियां। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए शासन स्तर पर हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। इसी प्रयास के तहत शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार व शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर सन्दीप कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने विशेष अभियान […]
चंदौली। बाबा कीनाराम का ४२२वां जन्मोत्सव धूमधाम से मना
Post Views: 327 चहनियां। संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का 422 वाँ जन्मोत्सव समारोह रविवार को सूर्य की प्रथम किरण के साथ सांकेतिक रूप से धूमधाम पूर्वक मनाया गया। गांव की महिलाओं द्वारा सोहर गीत, कावरियों द्वारा किनेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा चाक चौबंद ब्यवस्था की गयी। मठ के […]