पिपरवार :पिपरवार थाना क्षेत्र के जरा टोंगरी गांव में 25 अक्टूबर की रात फुटबॉल खिलाड़ी मुनेश्वर गंझु उर्फ मलिंगा की हुई निर्मम हत्या का खुलासा पिपरवार पुलिस ने कर लिया है।पिपरवार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए इसमें शामिल चार आरोपी को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया है। पिपरवार थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक मुनेश्वर का छोटा भाई बासुदेव गंझु है।बासुदेव गंझु अपने दोस्त और दोनो साला के साथ मिलकर 25 अक्टुबर की रात मुनेश्वर उर्फ मलिंगा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दिया था।एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि मुनेश्वर के पिता कोलेश्वर गंझु सीसीएल के अशोक परियोजना मे काम करता था,पिछले महीने कोलेश्वर गंझु की सड़क दुर्धटना मे मौत हो गई थी, जिसके बाद पिता के बदले मिलने वाली नौकरी का मुनेश्वर उर्फ मलिंगा दावेदार था।नौकरी को लेकर दोनो भाईयो मे विवाद चल रहा था और इसी को लेकर बासुदेव ने एक साजिश के तहत अपने एक करीबी दोस्त व दोनो साला के साथ मिलकर मुनेश्वर उर्फ मलिंगा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी।घटना के बाद टंडवा एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा हत्या मे शामिल एक नाबालिक सहित चार आरोपी को गिरफतार कर चतरा जेल भेज दिया।पिपरवार थाना मे कांड संख्या 46/21 धारा 302/34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।गिरफतार आरोपी मे बासुदेव गंझु पिता स्व. कोलेश्वर गंझु साकिन कुटकी थाना पिपरवार,प्रकाश कुमार गंझु पिता स्व. सोहर गंझु साकिन मालहन थाना चंदवा, मुकेश कुमार गंझु पिता झंडु गंझु साकिन जरी बसिया थाना बालुमाथ का नाम शामिल है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर मनोहर करमाली,पिपरवार थाना प्रभारी गोविदं कुमार, अवर निरीक्षक कमलेश तिर्की,कन्हैया कुमार यादव, अरुण टोप्पो,उपेन्द्र कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Post Views: 15 झारखंड के 20 जिले कोरोना शून्य, प्रदेश में 23 नए केस मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में झारखंड के 20 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। इस दौरान पूरे प्रदेश में कोरोना से किसी की मौत भी नहीं हुई है। इस अवधि में 22 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए […]
Post Views: 15 Jharkhand Voting Phase : शाम बजे तक 67.95 प्रतिशत वोटिंग झारखंड की तीन सीटों पर शाम पांच बजे तक 67.95 प्रतिशत मतदान हुआ। दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 69.89 प्रतिशत, गोड्डा में 67..24 प्रतिशत तथा राजमहल में 66.98 प्रतिशत वोट पड़े हैं। 1 Jun 20243:42:23 PM Jharkhand Voting Phase 7 : संताल की […]
Post Views: 16 नई दिल्ली, । देश भर के कई राज्यों में अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध देखा जा रहा है, जिसपर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शनिवार को बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा, ‘मुझे दुख है कि सरकार ने आपकी आवाज को नजरअंदाज किया और एक नई […]