रांची

झारखंड के 20 जिले कोरोना शून्य, प्रदेश में 23 नए केस


झारखंड के 20 जिले कोरोना शून्य, प्रदेश में 23 नए केस
मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में झारखंड के 20 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। इस दौरान पूरे प्रदेश में कोरोना से किसी की मौत भी नहीं हुई है। इस अवधि में 22 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 23 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मरीजों के रूप में रांची से 12 के अलावा, धनबाद से आठ, सिमडेगा से दो और गढ़वा से एक की पहचान हुई है।
राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 48 हजार, 905 हो गयी है। हालांकि, इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 621 मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में इस महामारी से पांच हजार, 138 लोगों की जान चली गयी। कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अबतक एक करोड़, 62 लाख, 87 हजार, 692 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 146 सक्रिय केस हैं।झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।