नेशनल डेस्क: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में भारतीय हज यात्रा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारों, सुविधाओं ने संपूर्ण हज प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया है एवं 20 हजार लोगों ने अब तक हज 2022 के लिए आवेदन किया है। नकवी ने गुरुवार को यहाँ हज हाउस में हज-2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि हज सब्सिडी खत्म करने, बिना ‘‘मेहरम” (पुरुष रिश्तेदार) के मुस्लिम महिलाओं के हज यात्रा पर लगी बंदिश खत्म करने, संपूर्ण हज प्रक्रिया को सौ प्रतिशत ऑनलाइन/डिजिटल करने आदि जैसे सुधारों से ‘इज़ ऑफ डूइंग हज’ को बल मिला है। उन्होंने कहा कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया का पोटर्ल, हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स का पोटर्ल, डिजिटल हेल्थ काडर्, ‘ई-मसीहा’ स्वास्थ्य सुविधा, मक्का-मदीना में ठहरने की बिल्डिंग/ट्रांसपोटर्ेशन की जानकारी भारत में ही देने वाली ‘ई-लगेज टैगिंग’ की सुविधा, ई-वीजा, आधुनिक सुविधाओं से युक्त अपग्रेडेड ‘‘हज मोबाइल ऐप” आदि से भारतीय हज यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, सरलता सुनिश्चित हुई है।
Related Articles
कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन
Post Views: 1,529 नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। फर्नांडिस को नियमित व्यायाम के दौरान दुर्घटनावश गिर जाने के कारण चोटें आई थीं और उन्हें 19 जुलाई को शहर के येनेपोया अस्पताल में भर्ती […]
उत्तर भारतीय पूर्व मुख्यमंत्री के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष होने के आसार
Post Views: 839 कांग्रेस अपने ढांचे में बदलाव पर विचार कर रही है, ऐसे में महासचिव राज्य प्रभारी स्तर पर होने वाले फेरबदल को लेकर पार्टी के भीतर गंभीर मंथन चल रहा है। पार्टी सोनिया गांधी पर बोझ कम करने के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी विचार कर रही है।सूत्रों का कहना […]
यूपी की 14 हारी हुई लोक सभा सीटों को 2024 में जीतने के लिए भाजपा ने तैयार किया मास्टर प्लान
Post Views: 402 लखनऊ अगले साल होने वाले आम चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी लोक सभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। तीसरी बार केंद्र में काबिज होने की तैयारी में जुटी भाजपा अपने सपने को साकार करने के लिए उन सभी लोक सभा सीटों पर फोकस कर रही हैं जो उसकी […]