सकलडीहा। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की रविवार को सूची जारी की। जिसमे सकलडीहा विधान सभा से सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वही भाजपा प्रत्याशी ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार ब्यक्त किया है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पहुँचकर दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात गाँवो में पहुँचकर लोगो से जनसम्पर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाजपा नेता का माल्यार्पण कर बधाई दिया। वही भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास से प्रत्याशी घोषित किया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व व जनपद के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ का आभार ब्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू, संदीप सिंह फौजी, विजय गुप्ता, मोनू पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। पूर्व प्रधान का शव हाईवे पर रखकर किया जाम
Post Views: 465 चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा गांव के ग्रामीण शुक्रवार को बिछियां गांव के समक्ष पूर्व प्रधान रमेश कुमार का शव रखकर हाइवे व सर्विस रोड को जाम कर दिया। गुस्सा ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी और लापरवाही बरतने वाले सदर कोतवाल को हटाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के आक्रोश को […]
चंदौली।गरीबों को नि:शुल्क कानूनी सलाह देने की अधिवक्ताओं की पहल
Post Views: 394 सकलडीहा। डेमोक्रेटिक बार सकलडीहा के संरक्षक अजय कुमार सिंह ने गांव के गरीबों को निरूशुल्क कानूनी सलाह व मदद दिलाने की पहल शुरू किया है। रविवार को अवकाश के दिन गांव में घूमकर लोगों को कानूनी सलाह और मदद के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान कई अधिवक्ता मौजूद रहे। […]
चंदौली। केन्द्रीय मंत्री का भाजपाजनों ने मनाया जन्मदिन
Post Views: 256 मुगलसराय। भाजपा मंडल पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर के द्वारा चंदौली के सांसद एवं केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमे आईआईटी, एनआईटी रैंकर, दिव्यांग राष्ट्रीय क्रिकेटर, राष्ट्रीय शूटिंग, राष्ट्रीय एवं राज स्तरीय ताईक्वांडो, […]