चंदौली।चुनाव में मुकम्मल रखेचंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। शराब व अन्य मादक पदार्थों के तस्करों पर भी शिकंजा कस गया है। इस कड़ी में पुलिस प्रेक्षक ने सीमा पर पहरा और सख्त करने व सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। मुस्तैदी बरतते हुए आचार संहिता उल्लंघन की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी करें। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। यहां 24 घंटे पैनी नजर रखें। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाए। किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के पास न जाने दिया जाए। मतगणना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की रूपरेखा समय रहते तैयार कर लें। इससे अवांछनीय तत्वों के मंशूबे कामयाब नहीं हो पाएंगे। कहा कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। सीमाओं पर पहरा और सख्त किया जाना चाहिए। सीमा पर प्रत्येक आने.जाने वाले वाहन और व्यक्ति की जांच करें। शराब की तस्करी पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए। अवैध शराब की तस्करी करने वालों को चिह्नित कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने बर्नेबल व क्रिटिकल बूथों पर मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि संवेदनशील बूथों पर भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहें। ऐसे गांवों में सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। ताकि किसी भी अप्रिय घटना अथवा उपद्रव की सूचना तत्काल मिल सके। इस अवसर पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी, एएसपी नक्सल सुखराम भारती, सीओ अनिल राय, अनिरूद्ध सिंह व अन्य पुलिसकर्मी रहे।ं सुरक्षा व्यवस्था:प्रेक्षक
Related Articles
चंदौली।बढ़ती फीस, किताबों के ऊंचे दाम के बीच पीस रहे अभिभावक
Post Views: 633 चंदौली। एक तरफ निजी विद्यालयों की बढ़ती फीस के नीचे जहां अभिभावक पीस रहे हैं वहीं कमीशन कमाने के लिए निजी विद्यालय नया रास्ता अपना रहे हैं। जो किताब व ड्रेस के रूप में देखी जा रही है। इस तरह दो तरफ बढ़ता बोझ अभिभावकों की कमर ही तोड़ दे रही है। […]
चंदौली। शिक्षा सचिव ने आयोग से हो रहे कार्यो का लिया जायजा
Post Views: 753 चंदौली। संयुक्त शिक्षा सचिव कामिनी चौहान रतन बुधवार को दूसरे दिन भी जनपद दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संयुक्त सचिव द्वारा यहां नीति आयोग के फण्ड से कराए जा रहे मरम्मत व सुदृणीकरण के कार्यों को देखा। उन्होंने […]
चंदौली।सपा सुप्रीमो के निर्देश पर कम्बल का वितरण
Post Views: 297 चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी महेंद्र मौर्या द्वारा चकिया विधानसभा के ग्राम उतरौत में लगभग 500 गरीबो में कम्बल वितरण। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट लालता बियार, नफीस अहमद, बचाऊ प्रजापति, मुश्ताफ खान, विशाल मौर्या, अनंत बियार, […]