Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिए गए दो बड़े फैसले, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी


नई दिल्ली, । दिल्ली कैबिनेट ने आज दो अहम फैसले किए हैं, इसमें पहला दिल्ली में 20 एकड़ का ई वेस्ट पार्क बनाया जाएगा, जहां वैज्ञानिक तरीके से ई वेस्ट का निपटारा किया जाएगा। दूसरा बड़ा फैसला दिल्ली फ़िल्म पालिसी से जुड़ा हुआ है। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। इस पालिसी के तहत 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी होगी। साथ ही एक फिल्म एडवाइजरी बोर्ड की भी स्थापना होगी। दिल्ली में अपने इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट की मीटिंग खत्म होने के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए ये जानकारी दी।