चहनियां। सकलडीहा विधानसभा में कमल- खिलाने के लिए बलुआ स्थित बाल्मिकी इंटर कालेज के खेल मैदान पर बुधवार को आए भारत के गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी को विजयी बनाने के लिए जोशीले संबोधन से मतदाताओं को खूब रिझाया। गृह मंत्री अमित शाह ने सपा बसपा कांग्रेस की चुटकी लेते हुए उपहास करते हुए जनता को अपने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान श्री शाह ने कहा कि 5 चरणों में सपा बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है और बीजेपी को 6वें और 7वें चरण में 300 के पार ले जाना है। सकलडीहा में 80 के बाद कमल नहीं खिला है उसे खिलाना है। इस दबंग बाहुबली विधायक को धूल चटा देना है। अमित शाह ने कहा कि जब मैं 2017 में आया था तब मैने कहा था कि बाहुबली जेल जाएंगे जिसके बाद सभी जेल गए हैं। इस समय मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, आजम खान जैसे बाहुबली जेल में हैं। सुख शांति के लिए फिर कमल खिलाना होगा और योगी जी को मुख्यमंत्री बनाना होगा। गृह मंत्री ने बताया कि 2,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि को माफियाओं से खाली कराया गया है। किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए दिया जा रहा है। 5 साल के लिए सरकार बनी तो किसानों को बिजली भी मुक्त देंगे। उच्च शिक्षा में जाने वाली बालिकाओं के लिए स्कूटी देने का कार्य योगी सरकार करेगी। मुहर्रम और ईद पर बिजली आती थी लेकिन बाबा की शिवरात्रि में बिजली गुल हो जाती थी। अब भाजपा सरकार सभी को बिजली देती है। उन्होंने ने कोरोना के टीके पर अखिलेश की चुटकी लेते हुए कहा कि अगर भाजपा का टीका कहने वाले सपा मुखिया की बात माने होते तो करोना की तीसरी लहर में जीवित रहते की नहीं भगवान को प्यारे हो जाते। पहले प्रदेश में केवल 10 मेडिकल कॉलेज थे। भाजपा ने 40 मेडिकल कॉलेज और दिया है। भाजपा सरकार आई है तब से पुलवामा, उरी जैसी घटनाओं का बदला एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में मार कर लिया। सभा को स्थानीय सांसद व भारी उद्योग मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
Related Articles
चंदौली।सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो रहा लाभांवित:सूर्यमुनि
Post Views: 573 सकलडीहा। चहनिया ब्लॉक के मारूफपुर ग्राम सभा में भाजपा के सकलडीहा विधानसभा के प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व में सभा आयोजित की गई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। वही सरकार की विकास कार्यो का बुकलेट कार्यकर्ता और ग्रामीणों के बीच वितरण किया […]
चन्दौली।तीन दिवसीय उड़ान प्रतियोगिता का आगाज
Post Views: 274 चकिया। एसआरवीएस गु्रप आफ एजेकुशन इंस्ट्टियूट द्वारा स्व० राम विलास सिंह शिक्षण संस्थान सिकंदरपुर के परिसर फ्लाइंग स्पोर्ट डे के रूप में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय उड़ान 2022 का आयोजन किया गया। अहरौरा, पचफेड़वा और सिकंदरपुर के सीबीएसई व पीजी कालेज के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वही एसआरवीएस मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के […]
चंदौली।विधायक ने गांव में जलवाया अलाव
Post Views: 737 कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सर्द भरी ठंड को देखते हुए बुधवार को कमालपुर बाजार में अलाव जलवाया। इससे बाजारवासियों सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत का सांस लिया। बाजार में जमुर्खा पुलिया, बस स्टैंड, नई बाजार, कमालपुर चौराहा, रामलीला मैदान आदि स्थानों पर अलाव जलवाया गया। तीन दिनों ने मौसम में […]