चंदौली। नव दिवसीय श्री राम कथा महामहोत्सव ख्यालगढ़ लौंदा में आयोजित चतुर्थ दिवस की कथा में श्री अखिला नन्द जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव माता पार्वती को राम तत्व के विषय में बताते हुए कहते हैं कि राम ब्रह्म चिनमय अबिनासी। भगवान श्री रामचन्द्र जी ब्रह्म है, ईश्वर हैं। ईश्वर यानि परम सत्ता। इस संसार का नियंता। सृष्टि का सृजन, पालन और लय करने वाली शक्ति। जब सृष्टि नहीं थी तब केवल ब्रह्म ही था। ब्रह्म के सिवा कुछ भी नहीं था। उसी ने एक में से अनेक होने की इच्छा की। ब्रह्म निर्गुण निराकार है। वह जब मायाविशिष्ट बनता है तब प्रकृति के गुणों को स्वीकार करता है। तब वही ईश्वर ब्रह्मा विष्णु और महेश कहलाते हैं और वहीं ईश्वर जब अवतार लेते हैं तो उन्हें भगवान कहते हैं। तब माता पार्वती ने शिव जी से पूछा कि जो ब्रह्म रूप राम जी है फिर किस कारण से मनुष्य शरीर धारण करते हैं। तब बाबा विश्वनाथ जी कहते हैं। राम जनम के हेतु अनेका। परम बिचित्र एक ते एका। भगवान श्री रामचन्द्र जी के जन्म लेने के अनेक कारण हैं जो एक से बढ़कर एक एवं विचित्र है। जब जब धर्म का ह्वास होता है जब पृथ्वी पर असुरों का भार बढ़ जाता है तब तब कृपानिधान प्रभु भांति भांति के दिव्य शरीर धारण सज्जनों की पीड़ा का हरण करते हैं। राम जन्म के और कारणों को बताते हुए महाराज जी ने जय विजय एवं नारद मोह की कथा सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिए। कथा मुख्य रूप से दीनानाथ सिंह, परमहंस सिंह, हरिवंश सिंह, आलोक पाण्डेय, राम हरख यादव, जितेंद्र पाण्डेय, वासुदेव यादव, संतोष पाठक, जामवंत यादव, जोगिंदर सिंह सहित हजारों भक्तों ने कथा श्रवण किया।
Related Articles
चन्दौली।जनपद सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ी
Post Views: 324 पड़ाव। वाराणसी व चंदौली के जनपद सीमा पर अब पुलिस की चौकसी फिर बढ़ गयी है। पुलिस संक्रमण को देखते ह्ुए बिना जरूरी के बेवजह बनारस आने वालों पर बुधवार की रात्रि से प्रतिबंधित लगा दिया और बनारस से नजदीकी सीमाओं को बैरिकेडिंग कर अकारण बनारस शहर आने वालों से पूछताछ कर […]
चंदौली।हर घर तिरंग कार्यक्रम को लेकर सीडीओ ने की बैठक
Post Views: 296 चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा विस्तृत दिशा.निर्देश निर्गत किये गये है। कहा कि भारतीय स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के […]
चंदौली।निष्काम भक्ति करने वाला जीव भगवान को प्रिय
Post Views: 142 अलीनगर। ख्यालगढ़ लौंदा में चल रहे संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद् भागवत् कथा के विश्राम दिवस कथा पूर्व हवन आदि सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिवस की कथा श्रवण कराते हुए श्रीमद् भागवत् व श्री मानस मर्मज्ञ श्रद्धेय श्री अखिलानन्द जी महाराज ने भगवान […]