Latest News पटना बिहार

नीतीश कुमार की कैबिनेट में बदलाव की चर्चा तेज, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पटना पहुंचने से मिली हवा


पटना,  Bihar Politics: बिहार की राजनीति का माहौल इन दिनों थोड़ा गर्म हो गया है। दरअसल, काफी दिनों से चर्चा कि बिहार सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री बदले जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट में फेरबदल की तैयारियों की चर्चा गुरुवार देर रात और तेज हो गई। दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार शाम अचानक पटना पहुंच गए। पटना आते ही वे सीधे नीतीश कुमार से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास गए।

मुलाकात का एजेंडा स्‍पष्‍ट नहीं 

हालांकि, दोनों नेताओं के मुलाकात के विषय पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन माना जा रहा है कि राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव और बिहार मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इस दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। भाजपा की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रधान ने रात्रि में राजकीय अतिथिशाला में विश्राम किया।