News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Apple WWDC 2022: ऐपल का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2022, ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च


नई दिल्ली,। WWDC 2022 6 जून यानी आज शुरू हो रहा है। इसमें ऐपल अपने iPhone, iPad और Mac डिवाइसेज के लिए सॉफ़्टवेयर अपडेट के अगले वर्जन की घोषणा करेगा। वार्षिक डेवलपर ऐपल इवेंट में, कंपनी iOS 16, iPadOS 16, macOS 13, watchOS 9 आदि की घोषणा करेगी। ऐपल के नए MacBook Air M2 को लॉन्च करने की भी अफवाह है, जो 2020 में लॉन्च किए गए MacBook Air M1 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा।

कहां और कब देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ऐपल WWDC 2022 इवेंट को कैलिफ़ोर्निया के ऐपल पार्क से लाइव होस्ट करेगा। कंपनी दुनिया भर के दर्शकों के लिए अपने कार्यक्रम की मेजबानी करेगी। इच्छुक दर्शक WWDC 2022 को ऐपल की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। यूजर्स इवेंट को ऐपल के YouTube चैनल या Apple TV ऐप पर भी देख सकते हैं। भारत में दर्शकों के लिए WWDC लाइव स्ट्रीम रात 10:30 बजे शुरू होगा।

 

iPadOS 16 में अधिकांश फीचर नए iOS 16 फीचर के समान होंगे। इसके अलावा, iPad सॉफ्टवेयर में एक नया मल्टीटास्किंग फीचर शामिल करने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि iPadOS 16 यूजर्स को ऐप विंडो का आकार बदलने का विकल्प देगा, जिससे वे एक साथ कई ऐप चला सकेंगे।

MacOS 13

MacOS 13 के फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सिस्टम प्रिफरेंसेज में बदलाव होगा, जो आईफोन और आईपैड सेटिंग्स इंटरफेस के अनुरूप होगा। इसके अलावा ऐपल WatchOs 9, MacBook Air 2 को भी लॉन्च कर सकता है। इस बात की बहुत कम संभावना है कि ऐपल नए मैक प्रो को पेश करेगा, जिसके 2022 में लॉन्च होने की पुष्टि की गई है।