Latest News करियर

Army Bharti 2021: 12वीं पास युवाओं के लिए असम राइफल्‍स में निकली भर्तियां,


  • Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment Rally 2021-22: टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्तियों के लिए असम राइफल्‍स देश के सभी 36 राज्‍यों और केंद्र शासित राज्‍यों में भर्ती रैली आयोजित करने जा रहा है। इन भर्ती रैलियों में कुल 1230 टेक्निकल और ट्रेड्समैन का चयन किया जाएगा। सुरक्षा बल ने सभी राज्‍यों के लिए भर्ती की संख्‍या निर्धारित की है। सर्वाधिक भर्ती क्रमश: नागालैंड, उत्‍तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से की जानी हैं।

इन भर्तियों के लिए 11 सितंबर से शुरू हुई ऑन लाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्‍टूबर 2021 है। फिलहाल, 1 दिसंबर 2021 से भर्ती रैली शुरू करने की बात कही गई हैं।

आवेदन के लए उम्र सीमा

आवेदक की उम्र 1 अगस्‍त 2021 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी, उम्‍मीदवारों का जन्‍म 1 अगस्‍त 1998 से पहले और 1 अगस्‍त 2003 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, सरकार के द्वारा निर्धारित उम्र में छूट के नियमों को भी लागू किया गया है।

इन पदों के लिए होनी है भर्ती

ब्रिज और रोड ट्रेड, क्लर्क, निजी सहायक, विद्युत फिटर सिग्नल, लाइनमैन फील्ड, इंजीनियर उपकरण मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक वाहन, इंस्ट्रूमेंट रिपेयरर / मैकेनिक, वाहन मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, सर्वेक्षक, फार्मासिस्ट, एक्स-रे सहायक, पशु चिकित्सा सहायक, महिला सफाई, नाई, कुक, मसालची और पुरुष सफाई कर्मी।