News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Asian Games 2023: भारत की झोली में आया 13वां पदक इबाद अली ने नौकायन में जीता ब्रॉन्ज मेडल


 एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझोऊ में हो रहा है। भारत का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में जोरदार रहा है और देश की झोली में दो दिन में कुल 11 मेडल आ चुके हैं। तीसरे दिन भी शूटिंग के खेल से भारत को मेडल की आस होगी। वहीं, मेंस हॉकी टीम उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदने के बाद आज सिंगापुर से भिड़ रही है।

26 Sept 20231:22:32 PM

Asian Games 2023 Live: इबाद अली ने जीता ब्रॉन्ज

इबाद अली ने सेलिंग में भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया है। इबाद ने ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है। भारत की कुल मेडल की संख्या अब 13 हो चली है।

26 Sept 202312:56:36 PM

Asian Games 2023 Live: सचिन सिवाच प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

सचिन सिवाच ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है। सचिन ने 5-0 से इंडोनेशिया के बॉक्सर के खिलाफ जीत दर्ज की है। यानि एक और मेडल की उम्मीद जग गई है।

26 Sept 202312:48:31 PM

Asian Games 2023 Live: रिंग में उतर चुके हैं सचिन

बॉक्सिंग में सचिन सिवाच का मुकाबला शुरू हो चुका है। सचिन 57 किलोग्राम कैटेगिरी में पहले राउंड में इंडोनेशिया के बॉक्सर से भिड़ रहे हैं।

26 Sept 202312:23:41 PM

Asian Games 2023 Live updates: भारत के 12 मेडल

हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में भारत के मेडल की संख्‍या 12 हो गई है।

26 Sept 202312:17:13 PM

Asian Games 2023 Esports Live- स्‍ट्रीट फाइटर V अभियान समाप्‍त, अयान और मयंक दोनों आउट

अयान बिश्‍वास राउंड-3 में हांगकांग के खिलाड़ी येह मान हो से 0-2 से हारे।

26 Sept 202312:14:25 PM

Asian Games 2023 Day 3 Live: सेलिंग में कैसे होती है स्‍कोर की गिनती

एथलीट्स कई रेस में स्‍पर्धा करते हैं। एथलीट्स ने कहां फिनिश किया है, उस आधार पर प्रत्‍येक एथलीट को एक अंक मिलता है। अगर नाविक पहले स्‍थान पर रहा तो उसे 1 अंक मिलता है। दूसरे स्‍थान पर 2 अंक। तो जितने कम अंक होंगे, उतनी बेहतर एथलीट की पोजीशन होगी। अंत में सभी अंकों को जोड़ा जाता है, लेकिन इसमें एक ट्विस्‍ट है। नाविक अपनी सबसे खराब रेस को हटा सकता है। तो अगर 11 रेस में एक एथलीट एक रेस में सातवें स्‍थान पर रहा और उसे सात अंक मिले तो वो हट जाएंगे। नेट अंक में होता है कि कुल अंक में से सबसे खराब अंक को घटा दिया जाता है।

26 Sept 202311:15:11 AM

Asian Games 2023 Sailing Live: नेहा ठाकुर ने जीता सिल्‍वर

11 रेस में कुल 27 अंक के साथ 17 साल की सेलर (नाव चलाने वाली, जिसे नाविका कहा जाता है) नेहा ठाकुर ने गर्ल्‍स डिंघी आईएलसीए4 इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता।

26 Sept 202310:52:15 AM

Asian Games 2023 live updates: भारत का स्‍क्‍वैश में दबदबा

भारत ने पूल ए में पुरुष टीम इवेंट में सिंगापुर को 3-0 से मात दी।

/

26 Sept 202310:12:38 AM

Asian Games 2023 Live: दिव्यांश-रमिता के हाथ से फिसला ब्रॉन्ज

दिव्यांश और रमिता की जोड़ी शूटिंग के मिक्सड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल लाने से चूक गई है। भारतीय जोड़ी ने दमदार खेल दिखाया, पर आखिरी लम्हों में मेडल हाथ से फिसल गया।

26 Sept 20239:53:33 AM

Asian Games 2023 Live: तूलिका मान के हाथ लगी जीत

जूडो में अवतार सिंह को एकतरफा मुकाबले में 0-10 से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, तूलिका मान ने मेडल की उम्मीदों को कायम रखा है और वह अपना मैच जीत गई हैं।

26 Sept 20239:36:01 AM

Asian Games 2023 Live: हार के साथ भवानी देवी का सफर समाप्त

तलवारबाजी में पहला मेडल आने की आस खत्म हो गई है। भवानी देवी को क्वार्टर फाइनल में चीन की खिलाड़ी के हाथों 7-15 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भवानी का सफर समाप्त हो गया है।

26 Sept 20239:30:40 AM

Asian Games 2023 Live Updates: मनु भाकर टॉप पर

शूटिंग में महिलाओं के 25 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर टॉप पर रही हैं। वहीं, ईशा सिंह दूसरे नंबर पर रहीं. बता दें कि मनु भाकर मेडल लाने की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक हैं।

26 Sept 20239:19:47 AM

Asian Games 2023 Live: स्क्वैश में पाकिस्तान पर मिली धमाकेदार जीत

स्क्वैश में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया है। पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ी किसी भी समय मैच में भारतीय प्लेयर्स को टक्कर देते हुए नजर नहीं आए।

26 Sept 20239:01:00 AM

Asian Games 2023 Live: स्क्वैश में भारत 3-0 से आगे

पाकिस्तान के खिलाफ स्क्वैश में भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है। तन्वी खन्ना ने अपना मैच जीत लिया है और अब भारत 3-0 से आगे है।

26 Sept 20238:34:08 AM

Asian Games 2023 Live: सिंगापुर को भारत ने 16-1 से रौंदा

भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ एक और धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। टीम ने सिंगापुर को 16-1 से शिकस्त दी है। एशियन गेम्स 2023 में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है।

26 Sept 20238:30:26 AM

Asian Games 2023 Live Updates: भवानी देवी ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

भवानी देवी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी को 15-9 से शिकस्त दी।

26 Sept 20238:27:30 AM

Asian Games 2023 Live: जूडो में भी दमदार आगाज

जूडो से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई है। अवतार सिंह ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तूलिका मान ने भी क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है।

26 Sept 20237:58:51 AM

Asian Games 2023 Live Updates: स्क्वैश में पाकिस्तान के खिलाफ दमदार शुरुआत

पाकिस्तान के खिलाफ स्क्वैश में भी भारत की शुरुआत अच्छी हुई है। अनंत सिंह ने पहला मैच बेहद आसानी से 3-0 से अपने नाम कर लिया है।

26 Sept 20237:51:33 AM

Asian Games 2023 Live: सिंगापुर के खिलाफ 10-0 से आगे भारत

गोल की बरसात हो रही है। सिंगापुर के खिलाफ भारतीय टीम अब 10-0 से आगे हो चली है। जीत को तय ही है, बस देखना होगा कि जीत का अंतर उज्बेकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से ज्यादा होगा या कम।

26 Sept 20237:40:19 AM

Asian Games Live Updates: भवानी देवी राउंड-16 में पहुंचीं

तलवारबाजी से भी भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है। भवानी देवी ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी 5 मैचों को जीतते हुए राउंड-16 में जगह बना ली है।

26 Sept 20237:26:45 AM

Asian Games 2023 Live: ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगे दिव्यांश-रमिता

10 मीटर एयर राइफल के मिक्सड टीम इवेंट में दिव्यांश और रमिता छठे पायदान पर रहे हैं। दोनों फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे।

26 Sept 20237:22:05 AM

Asian Games 2023 Live: 6-0 से आगे भारत

एक और गोल! सिंगापुर के खिलाफ भारतीय टीम अब 6-0 से आगे हो चली है। अमित ने टीम के लिए छठा गोल दागा है।

26 Sept 20237:15:46 AM

Asian Games 2023 Live: 5-0 से आगे भारतीय हॉकी टीम

भारतीय मेंस हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन दूसरे मैच में भी देखने को मिल रहा है। सिंगापुर के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी गोल की बरसात कर रहे हैं और टीम इस समय 5-0 से आगे चल रही है।

26 Sept 20236:38:12 AM

Asian Games 2023 Live: दिवयांश-रमिता एक्शन में

शूटिंग के क्वालिफिकेशन राउंड में दिवयांश पवार और रमिता 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में निशाना साध रहे हैं।

26 Sept 20236:25:30 AM

Asian Games 2023 Live: भारत की झोली में अब तक कुल 11 मेडल

एशियन गेम्स 2023 में भारत अब तक कुल 11 मेडल अपने नाम कर चुका है। इसमें दो गोल्ड, तीन सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल हैं। यानी आगाज दमदार अंदाज में हुआ है।

26 Sept 20236:23:05 AM

Asian Games 2023 Live Updates: शूटिंग से मेडल की उम्मीद

स्क्वैश में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होनी है। वहीं, शूटिंग में एकबार फिर देश को तीसरे दिन मेडल की आस होगी।

26 Sept 20236:21:54 AM

Asian Games 2023 Live: हॉकी में सिंगापुर से भिड़ंत

अब से थोड़ी देर में भारतीय मेंस हॉकी टीम की भिड़ंत सिंगापुर के साथ होनी है। टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जोरदार अंदाज में किया है। पहले मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा था।