News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Asian Games Day 13 कुश्‍ती में सोनम ने दिलाया ब्रॉन्‍ज मेडल भारत के पदकों की संख्‍या 91 हुई


चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 के 13वें दिन भारत को कई मेडल जीतने की उम्‍मीद है। भारत 100 मेडल के आंकड़ें से 14 कदम दूर है। याद दिला दें कि भारत ने 12वें दिन यानी गुरुवार को तीन गोल्‍ड मेडल जीते। भारत ने अब तक 21 गोल्‍ड, 32 सिल्‍वर और 33 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 86 मेडल जीत लिए हैं। वो अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर काबिज है। भारत को शुक्रवार को हॉकी सहित कई इवेंट्स में मेडल जीतने की उम्‍मीद है।

6 Oct 20233:13:05 PM

Asian Games 2023 Wrestling Live: सोनम ने जीता ब्रॉन्‍ज मेडल

भारत की झोली में एक और पदक आया। सोनम ने महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग में चीन की लांग जिया को 7-5 से मात देकर पदक अपने नाम किया।

6 Oct 20233:05:12 PM

Asian Games 2023 Cricket Live: अफगानिस्‍तान ने पाकिस्‍तान को हराया

अफगानिस्‍तान ने शुक्रवार को एशियन गेम्‍स 2023 की क्रिकेट स्‍पर्धा के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान को 13 गेंदें शेष रहते हुए 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ अफगानिस्‍तान ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना भारत से होगा। पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 18 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्‍तान ने 17.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

6 Oct 20232:22:10 PM

Asian Games 2023 Archery Live: भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने जीता सिल्‍वर मेडल

अतनु दास, धीरज बोम्‍मादेवरा और तुषार प्रभाकर ने पुरुष रिकर्व टीम में प्रतिनिधित्‍व करते हुए सिल्‍वर मेडल अपने नाम किया। भारत को आर्चरी के पुरुष रिकर्व फाइनल में कोरिया से शिकस्‍त मिली। भारत को सिल्‍वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

6 Oct 20231:55:29 PM

Asian Games 2023 Sepaktakrow Live: भारत ने जीता ब्रॉन्‍ज

भारत को सेपाकटाकरॉ (महिला रेगू) ने ब्रॉन्‍ज मेडल मिला। भारत को सेमीफाइनल में थाईलैंड के हाथों 0-2 की शिकस्‍त सहनी पड़ी। भारत के मेडल की संख्‍या इसी के साथ 89 हुई।

6 Oct 20231:14:32 PM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: पहला हाफ भारत के नाम

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान के खिलाफ पहले हाफ में अपना दबदबा बना रखा है। भारत ने पहले हाफ की समाप्ति पर 30-5 की बढ़त अपने पक्ष में रखी है।

6 Oct 202312:14:53 PM

Asian Games 2023 Badminton Live: i

भारत के एचएस प्रणय शुक्रवार को एशियन गेम्‍स 2023 में सेमीफाइनल में हार गए। चीन के ली शिफेंग के हाथों सीधे गेम में 16-21, 9 -21 से हारे। एचएस प्रणय ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीता।

6 Oct 202311:52:26 AM

Asian Games 2023 Badminton Live: एचएस प्रणय पहले गेम में हारे

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय पुरुष सिंगल्‍स के सेमीफाइनल में चीन के ली शिफेंग से पहले गेम में 16-21 से हारे।

6 Oct 202310:53:07 AM

Asian Games 2023 Wrestling Live: बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हारे

भारत के स्‍टार रेसलर बजरंग पूनिया को पुरुषों की फ्री स्‍टाइल स्‍पर्धा के 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में ईरान के रहमान अमोजादखलील के हाथों 1-8 की शिकस्‍त सहनी पड़ी। बजरंग पूनिया अब ब्रॉन्‍ज मेडल के लिए लड़ेंगे।

6 Oct 202310:24:19 AM

Asian Games 2023 Wrestling Live: किरण और सोनम सेमीफाइनल में पहुंची

भारत की किरण महिलाओं की फ्रीस्‍टाइल स्‍पर्धा के 76 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। किरण ने जापान की नोडोका यामामोटो को 3-0 से मात दी। वहीं सोनम ने महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग में कंबोडिया की नोइअर्न सोइअर्न को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

6 Oct 202310:12:18 AM

Asian Games 2023 Wrestling Live: बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंचे

बजरंग पूनिया ने पुरुषों की फ्रीस्‍टाइल स्‍पर्धा के 65 किग्रा वर्ग में बहरान के अलीबेगोव अलीबेग साईगिडगस को 4-0 से मात दी। बजरंग पूनिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

6 Oct 202310:06:58 AM

Asian Games 2023 Wrestling Live: अमन सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के अमन ने पुरुषों की फ्रीस्‍टाइल स्‍पर्धा के 57 किग्रा वर्ग में ईरान के खारी इब्राहित को 19-8 के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

6 Oct 20239:18:20 AM

Asian Games 2023 Wrestling Live: बजरंग पूनिया की एकतरफा जीत

बजरंग पूनिया ने एशियन गेम्‍स 2023 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। पूनिया ने फिलीपिंस के ट्यूबोग रोनिल को पुरुषों की फ्रीस्‍टाइल 65 किग्रा के क्‍वार्टर फाइनल में 10-0 से मात दी।

6 Oct 20239:16:18 AM

Asian Games 2023 Archery Live: भारत को मिला ब्रॉन्‍ज मेडल

भारत ने महिला रिकर्व टीम इवेंट में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर ने विएतनाम को 6-2 से मात देकर ब्रॉन्‍ज मेडल जीता।

6 Oct 20239:15:01 AM

IND vs BAN Semi Final Live: भारत की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

रुतुराज गायकवाड़ ने महमूदुल हसन जॉय द्वारा किए पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में चौका जमाया। रुतुराज ने अगली गेंद पर सिंगल लेकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। भारत ने बांग्‍लादेश को 64 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से मात दी। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है। यशस्‍वी जायसवाल के शून्‍य पर आउट होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 97 रन की अविजित साझेदारी हुई।

6 Oct 20239:11:39 AM

IND vs BAN Live: तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

 तिलक वर्मा ने केवल 25 गेंदों में दो चौके और छह छक्‍के की मदद से अर्धशतक जमाया। वर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया। हसन मुराद ने पारी का 9वां ओवर डाला, जिसमें 10 रन बने।

9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 92/1। रुतुराज गायकवाड़ 35* और तिलक वर्मा 55* रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Oct 20239:08:43 AM

IND vs BAN Live Score: तिलक वर्मा का शानदार छक्‍का

अफीफ हुसैन पारी का आठवां ओवर करने आए। तिलक वर्मा ने पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।

8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 82/1। तिलक वर्मा 47* और रुतुराज गायकवाड़ 33* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Oct 20239:05:29 AM

IND vs BAN Semi Final Live: भारत जीत के करीब

 तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ के सामने बांग्‍लादेश का गेंदबाजी आक्रमण बौना नजर आ रहा है। दोनों बल्‍लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है।

7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 74/1। तिलक वर्मा 40* और रुतुराज गायकवाड़ 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Oct 20238:57:35 AM

IND vs BAN Live: भारत ने तेजी से बनाए रन

भारतीय टीम ने यशस्‍वी जायसवाल के विकेट की कमी महसूस नहीं होने दी। रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने तेजतर्रार पारी खेली। 5 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारतीय टीम जीत से महज 30 रन दूर है।

5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 67/1। रुजुराज गायकवाड़ 31* और तिलक वर्मा 34* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Oct 20238:46:26 AM

IND vs BAN Live: यशस्‍वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट

बांग्‍लादेश द्वारा मिले 97 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। यशस्‍वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रिपल मंडल की गेंद पर जायसवाल ने पैड पर आई गेंद को फ्लिक किया, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर मुस्‍तैद मृत्‍युंजय चौधरी के हाथों में गेंद आसानी से गई। आखिरी गेंद पर रुतुराज ने दमदार1  चौका जमाया।

1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 5/1। रुजुराज गायकवाड़ 4* और तिलक वर्मा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Oct 20238:28:27 AM

Asian Games 2023 Live: ब्रॉन्‍ज के लिए खेलेगी महिला रिकर्व टीम

भारतीय महिला टीम को रिकर्व महिला टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। भारत को 2-6 की शिकस्‍त सहनी पड़ी। भारत अब ब्रॉन्‍ज मेडल के लिए मैच खेलेगी।

6 Oct 20238:21:54 AM

India vs Bangladesh Live: भारत को मिला 97 रन का लक्ष्‍य

बांग्‍लादेश ने भारत के सामने एशियन गेम्‍स 2023 के क्‍वार्टर फाइनल मैच में जीतने के लिए 97 रन का लक्ष्‍य रखा है। बांग्‍लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 96 रन बना सकी। जाकिर अली 24 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से आर साई किशोर ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट झटके। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, डेब्‍यूटेंट शाहबाज अहमद और रवि बिश्‍नोई को एक-ए‍क सफलता मिली।

6 Oct 20238:12:28 AM

IND vs BAN Live Score: साई किशोर का जानदार ओवर

आर साई किशोर ने पारी का 19वां ओवर डाला। उन्‍होंने बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाजों को केवल एक रन बनाने दिया। यह बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना।

19 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 91/8। जाकिर अली 19* और रिपन मंडल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Oct 20238:05:01 AM

IND vs BAN semi final Live: शाहबाज अहमद को मिला डेब्‍यू विकेट

शाहबाज अहमद ने पारी का 17वां ओवर डाला। रकीबुल हसन ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो बाउंड्री जमाई। रकीबुल ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में चौका जड़ा। शाहबाज ने आखिरी गेंद पर रकीबुल हसन को लांग ऑन पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। रकीबुल हसन ने 6 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 14 रन बनाए।

17 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 81/8। जाकिर अली 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Oct 20238:00:25 AM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: भारतीय महिलाएं फाइनल में पहुंची

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को सेमीफाइनल में 61-17 के विशाल अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय महिला कबड्डी टीम शनिवार को अपना गोल्‍ड मेडल मैच खेलेगी।

6 Oct 20237:56:28 AM

IND vs BAN Live: बांग्‍लादेश का संघर्ष जारी

बांग्‍लादेश की टीम भारत के सामने एशियन गेम्‍स 2023 के सेमीफाइनल में संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। 15 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्‍लादेश ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं निकाल पा रहे हैं।

15 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 63/6। जाकेर अली 7* और मृत्‍युंजय चौधरी 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Oct 20237:31:38 AM

IND vs BAN Live: भारत का दबदबा

भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश पर पूरी तरह दबदबा बनाया हुआ है। 10 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्‍लादेश ने 40 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। आर साई किशोर और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली।

10 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 40/4। अफीफ हुसैन 5* और शहादत हुसैन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Oct 20237:11:24 AM

IND vs BAN Live: आर साई किशोन ने झटका विकेट

आर साई किशोर ने पारी का पांचवां ओवर डाला। उन्‍होंने दूसरी गेंद पर महमूदुल हसन जॉय को मिड ऑन पर यशस्‍वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। जॉय ने 10 गेंदों में 5 रन बनाए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया।

5 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 20/1। परवेज हुसैन एमन 12* और सैफ हसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Oct 20237:07:43 AM

Asian Games 2023 Archery Live: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

अंकिता, भजन और सिमरनजीत ने महिला रिकर्व इवेंट के सेमीफाइनल में जापान को 6-2 से मात देकर क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

6 Oct 20237:05:25 AM

IND vs BAN Live Score: वॉशिंगटन का ‘सुंदर’ ओवर

वॉशिंगटन सुंदर ने पारी का चौथा ओवर डाला। उनकी स्पिन के सामने बांग्‍लादेश के एमन संघर्षरत दिखे। इस ओवर में 3 रन बने।

4 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 18/0। परवेज हुसैन एमन 11* और महमूदुल हसन जॉय 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Oct 20237:01:54 AM

IND vs BAN Semi Final Live: अर्शदीप का शानदार ओवर

अर्शदीप सिंह ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर डाला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने लगातार बांग्‍लादेशी ओपनर्स को परेशान किया। अर्शदीप के ओवर में चार रन बने। भारत को पहले विकेट की तलाश है।

3 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 15/0। परवेज हुसैन एमन 10* और महमूदुल हसन जॉय 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Oct 20236:56:39 AM

IND vs BAN Semi Final Live: दुबे के ओवर में बने 10 रन

 शिवम दुबे पारी का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर एमन ने लेग बाई का रन लिया। जॉय ने दूसरी गेंद पर थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर एमन ने लेग साइड में शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।

2 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 11/0। परवेज हुसैन एमन 8* और महमूदुल हसन जॉय 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Oct 20236:51:48 AM

India vs Bangladesh Semi Final Live: अर्शदीप का कड़क ओवर

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने पारी का पहला ओवर डाला। उन्‍होंने शुरुआती तीन गेंदों में बाएं हाथ के बल्‍लेबाज परवेज हुसैन एमन को आउट स्विंग से परेशान किया। पांचवीं गेंद पर एमन सिंगल लेने में कामयाब रहे। इस ओवर में केवल 1 रन बना।

1 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 1/0। परवेज हुसैन एमन 1* और महमूदुल हसन जॉय 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Oct 20236:45:07 AM

IND vs BAN Live: राष्‍ट्रगान पूरा हुआ

भारत और बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रगान पूरे हुए। अब लाइव क्रिकेट एक्‍शन शुरू होगा।

6 Oct 20236:40:48 AM

IND vs BAN Live: बांग्‍लादेश की प्‍लेइंग 11

परवेज हुसैन एमन, महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, सैम हसन (कप्‍तान), अफीफ हुसैन, शहादत हुसैन, जाकिर अली, रकीबुल हसन, मृत्‍युंजय चौधरी, हसन मुराद और रिपन मंडल।

6 Oct 20236:39:33 AM

IND vs BAN Live: शाहबाज अहमद कर रहे डेब्‍यू

भारतीय टीम की तरफ से शाहबाज अहमद अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू कर रहे हैं। अहमद भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके हैं, जिसमें वो तीन विकेट ले चुके हैं।

6 Oct 20236:35:44 AM

IND vs BAN Live: भारत की प्‍लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, आर साई किशोर, रवि बिश्‍नोई और अर्शदीप सिंह।

6 Oct 20236:33:51 AM

Asian Games 2023 IND vs BAN Live: भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का किया फैसला

भारतीय टीम के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ ने शुक्रवार को एशियन गेम्‍स 2023 में बांग्‍लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

6 Oct 20236:32:55 AM

IND vs BAN Live: बारिश के कारण टॉस में देरी

भारत और बांग्‍लादेश के बीच एशियन गेम्‍स 2023 के सेमीफाइनल का टॉस बारिश के कारण समय पर नहीं हो सका है। हालांकि, अच्‍छी खबर यह है कि बारिश रुक गई है और कवर्स हट गए हैं। फैंस को क्रिकेट एक्‍शन देखने को मिलेगा।

6 Oct 20236:30:17 AM

Asian Games 2023 Medal Tally Live: अब तक अंक तालिका का हाल

भारत एशियन गेम्‍स 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर जमा हुआ है। भारत ने अब तक 21 गोल्‍ड, 32 सिल्‍वर और 33 ब्रॉन्‍ज मेडल जीते हैं।

/