News TOP STORIES खेल नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Asian Games Day 7: स्क्वैश में शुरू हुआ भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल 117 किग्रा वजन उठाने में फेल होकर बाहर हुई मीराबाई चानू


एशियन गेम्‍स 2023 के सातवें दिन की शुरुआत में भारतीय एथलीट्स से हुई। गोल्फर अदिति अशोक, अवनी प्रशांत और प्रणवी शरथ महिलाओं की व्यक्तिगत राउंड 3 से दिन की शुरुआत हुई।

टेबल टेनिस में भारतीय डबल्स जोड़ी रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह भारत के लिए 9वां गोल्ड मेडल था।

भारत के लिए आज का दिन काफी अहम होगा। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पूल ए में  मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इसके अलावा वेटलिफ्टर मीराबाई चानू समेत बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी आज रिंग में उतरेंगे।

वहीं, अब तक 9 गोल्ड मेडल समेत कुल 35 मेडल अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गया है।

30 Sept 20231:05:51 PM

Asian Games, Table tennis Live: भारत ने जीता गोल्ड मेडल

मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। दोनों ने दूसरा सेट में 6-3 से जीत के साथ वापसी की। तीसरे सेट में निर्णायक टाई-ब्रेक हो गया।

मैच बराबरी पर रहा, भारत ने एक सेट जीता और चीनी ताइपे ने भी एक सेट जीता, जिसके बाद स्कोर 2-6, 6-3 रहा।

30 Sept 202312:38:10 PM

Asian Games, Table tennis LIve: मनिका बत्रा हुई बाहर

मनिका बत्रा का एशियाई खेल 2023 में महिला सिंगल प्रतियोगित के के क्वार्टर फाइनल में हार गईं और बाहर हो गई हैं।

30 Sept 202312:02:48 PM

Asian Games, Live Boxing 2023: प्रीति ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

भारत के प्रीति ने कजाकिस्तान की जैना को हराकर महिलाओं के 50-54 किग्रा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

30 Sept 202311:47:30 AM

Asian Games 2023, Table tennis: मनिका बत्रा हारी पहली गेम

यिदी वांग ने मनिका बत्रा के खिलाफ पहला गेम 11-8 के स्कोर से जीता। बत्रा में महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल 1-0 से आगे हो गईं।

30 Sept 202311:30:17 AM

Asian Games 2023, table tennis 2023: क्वार्टर फाइनल से चूकी भारतीय जोड़ी

मानुष और मानव ने शानदार कोशिश की, लेकिन शनिवार को पुरुष मिक्सड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में हार गए।

30 Sept 202310:54:22 AM

Asian Games, table tennis Live: पुरुषों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू

मानव ठक्कर/मानुष शाह का सामना दक्षिण कोरिया के वूजिन जांग और जोंगहून लिम से हो रहा है। पहला गेम हारने के बाद वे पिछड़ रहे हैं।

30 Sept 202310:52:52 AM

Asian Games, Volleyball Live: भारत को मिली शिकस्त

भारत को पूल ए मैच में कोरिया से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले सेट में जीत दर्उज की, लेकिन वे इस बरकरार रखने में असफल रहे। उन्हें 1-3 से 1-3 से हार मिली। भारत का अगला मुकाबला चीन से है।

30 Sept 202310:30:57 AM

Asian games, Golf Live:अदिति अशोक टॉप पर

महिला गोल्फ में अदिति अशोक तीसरे राउंड में पहले स्थान पर हैं। प्रणवी शरथ उर्स 11वें स्थान पर हैं जबकि अवनि प्रशांत संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। टीम स्पर्धा में भारत शीर्ष पर है।

30 Sept 202310:30:02 AM

Asian Games 2023, Equestrian: टॉप पर आशीष विवेक लिमये

ड्रेसेज के अंत में आशीष विवेक लिमये टॉप पर बने हुए हैं। अपूर्व किशोर आठवें और विकास कुमार 16वें स्थान पर रहे।

30 Sept 202310:07:39 AM

Asian Games, shooting Live: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड में जीता सिल्वर

भारतीय निशानेबाजों ने देश को 34वां मेडल दिलाया। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। हालांकि भारत चीन से पिछड़ गया और गोल्ड जीतने में असफल रहा।

सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल ने भारत को यह सफलता दिलाई। भारत ने शूटिंग में 8 सिल्वर के साथ 19 मेडल अपने नाम किए। भारत के कु मेडल की संख्या 34 है।

30 Sept 20239:17:15 AM

Asian Games 2023, Golf Live: अदिति अशोक सबसे आगे

अदिति अशोक ने महिला गोल्फ राउंड 3 में अपनी प्रमुख स्थिति बरकरार रखी है। प्रणवी उर्स मजबूत प्रदर्शन करते हुए सातवें स्थान पर हैं। अवनी प्रशांत उन्नीसवें स्थान पर हैं।

भारत थाईलैंड के साथ टॉप स्थान साझा करते हुए टीम स्टैंडिंग में सबसे आगे है।

30 Sept 20238:30:18 AM

Asian Games, Canoe Sprint Live: फाइनल में जगह बनाने से चूकी

महिला कयाक डबल 500 मीटर हीट 2 में भारत ने चौथा स्थान हासिल किया और फाइनल में सीधे क्वालीफिकेशन से चूक गया।

भारत का प्रतिनिधित्व कर रही बिनीता चानू ओइनम और पार्वती गीता ने 2:06.956 का समय दर्ज किया, जिससे उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिल गई।

30 Sept 20238:23:15 AM

Asian Games, Athletics 2023: महिलाओं की हेप्टाथलॉन में स्वप्ना बर्मन ने बनाई जगह

स्वप्ना बर्मन ने 1.64 मीटर की सफल छलांग के साथ शुरुआत की। महिलाओं की हेप्टाथलॉन – ऊंची कूद में स्वप्ना टॉप स्थान पर पहुंच गईं।

30 Sept 20238:20:46 AM

Asian Games, Kurash 2023: पिंकी का शानदार प्रदर्शन

भारत की पिंकी बलहारा ने तुर्कमेनिस्तान की आयशिरिन हेदारोवा को 5-0 से हराकर राउंड 16 में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

वहीं, सुचिका तरियाल फिलीपींस की चार्मेया क्वेलिनो से 3-8 से हार गईं।

30 Sept 20237:43:58 AM

Asian Games, athletics 2023: जेसविन एल्ड्रिन की लॉन्ग जंप फाइनल में एंट्री

जेसविन एल्ड्रिन ने भी लॉन्ग जंप फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 7.67 मीटर का सर्वश्रेष्ठ जंप लगाकर अपने क्वालीफिकेशन ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया।

30 Sept 20237:41:33 AM

Asian Games, athletics 2023: दो भारतीयों के बीच होहा मुकाबला

पुरुषों की 1500 मीटर फाइनल में दो भारतीय एथलीट मुकाबला करेंगे। जिन्सन जॉनसन 3:56.22 के समय के साथ 5वें स्थान पर रहे। अब अजय कुमार के साथ उनका मुकाबला होगा।

30 Sept 20237:37:34 AM

Asian Games 2023, roller Skating: चौथे स्थान पर रही हीरल साधु

भारत की हीरल साधु, राज आरती कस्तूरी महिला स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर प्वाइंट-एलिमिनेशन रेस फाइनल में एक्शन में हैं।

30 Sept 20237:31:06 AM

Asian Games 2023, athletics: अजय कुमार ने किया क्वालीफाई

भारत के अजय कुमार सरोज पुरुषों की 1500 मीटर हीट 1 में 3:51.93 के समय के साथ फाइनल में पहुंचने के लिए हीट में दूसरे स्थान पर रहे।

30 Sept 20237:28:29 AM

Asian Games, 2023 Shooting: फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है।

वे चीन के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं।

30 Sept 20237:23:34 AM

Asian Games, 2023 नित्या ने किया फाइनल के लिए क्वालीफाई

नित्या रामराज महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ की दूसरी हीट में 13.30 सेकंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर रहीं।

30 Sept 20237:11:28 AM

Asian Games 2023, athletics: मुरली श्रीशंकर ने किया फाइनल के लिए क्वालीफाई

जेसविन एल्ड्रिन के लिए एक और जंप अच्छा नहीं गया। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में नित्या रामराज को निराशा हाथ लगी।

पहले प्रयास में मुरली श्रीशंकर ने 7.97 का स्कोर किया।

30 Sept 20237:04:48 AM

Asian Games, Athletics 2023 Live: एक्शन में एथलीट्स

महिलाओं की हेप्टाथलॉन 100 मीटर दौड़ में स्वप्ना बर्मन दूसरे, नंदिनी अगसारा चौथे स्थान पर रहीं।

ज्योति याराजी महिलाओं की 100 मीटर दौड़ राउंड 1 – हीट 1 में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 13.03 में इसे हासिल किया और उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

30 Sept 20237:01:20 AM

Asian Games 2023, long Jump: लॉन्ग जंप क्वालीफिकेशन में भारतीय एथलीट्स

भारत के जेसविन एल्ड्रिन जॉनसन पुरुषों के लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन के लिए ट्रै्क पर उतरे।

30 Sept 20236:57:42 AM

Asian Games 2023, Shooting Live: एक्शन में भारतीय निशानेबाज

मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी ट्रैप-50 शॉट्स व्यक्तिगत और टीम क्वालीफिकेशन स्टेज 1 के लिए एक्शन में हैं।

30 Sept 20236:53:10 AM

Asian Games, Shooting 2023: एक्शन में निशानेबाज

ट्रैप-50 शॉट्स व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में पृथ्वीराज टोंडिमान, किनान चेनाई, ज़ोरावर सिंह संधू एक्शन में हैं।

30 Sept 20236:51:18 AM

Asian Games 2023, Shooting Live: एक्शन में भारतीय निशानेबाज

भारत के सरबजोत सिंह/दिव्या टीएस की 10 मीटर एयर पिस्टल डबल्स टीम क्वालीफाइंग स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।

30 Sept 20236:46:53 AM

Asian Games 2023, Athletics Live: बारिश बनी बाधा

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में स्वप्ना बर्मन और नंदिनी अगासरा में बारिश बाधा बन गई है। जेसविन एल्ड्रिन और मुरली श्रीशंकर भी पुरुषों के लॉंग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई करना चाहते हैं। एल्ड्रिन ग्रुप ए में हैं जबकि श्रीशंकर ग्रुप बी में हैं।

30 Sept 20236:43:56 AM

Asian Games 2023, Golf Live: अदिति का कायम दबदबा

अदिति अशोक ने अपनी शानदार फॉर्म के चलते महिलाओं के व्यक्तिगत दौर में पहले स्थान पर हैं। अवनि और प्रणवी टी17 और टी13 हैं

30 Sept 20236:42:28 AM

Asian Games 2023, Golf Live:

गोल्फर अवनी प्रशांत, प्रणवी शरथ और अदिति अशोक महिलाओं की व्यक्तिगत राउंड 3 में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। साथ ही तीनों टीम स्पर्धा में भी भाग ले रही हैं, भारत वर्तमान में स्टैंडिंग में टी 3 पर है।