News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Assembly Election : त्रिपुरा में 16 और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे


नई दिल्ली,। : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की नगालैंड, मेघालय व त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान किया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 2 मार्च को तीनों ही राज्यों में मतगणना होगी। बता दें कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा और इससे पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।

 

  • 03:11 PM, 18 Jan 2023

    2 मार्च को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

    2 मार्च को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

    पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

  • 03:04 PM, 18 Jan 2023

    त्रिपुरा में 16 और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 2 मार्च को तीनों ही राज्यों में नतीजों की घोषणा होगी।

  • 03:00 PM, 18 Jan 2023

    वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के होंगे इंतजाम

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे। 80 वर्ष से अधिक और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घर पर मतदान की सुविधा भी है।

  • 02:56 PM, 18 Jan 2023

    Assembly Election 2023 9 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे

    त्रिपुरा-नगालैंड-मेघालय में चुनाव की तारीखों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 9 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे।

  • 02:49 PM, 18 Jan 2023

    चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में चुनावी हिंसा की घटनाएं नहीं होती हैं।

  • 02:44 PM, 18 Jan 2023

    तीनों राज्यों में 2.28 लाख नए वोटर जुड़े

    त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि तीनों राज्यों में 2.28 लाख नए वोटर जुड़े हैं।

  • 02:40 PM, 18 Jan 2023

    तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा- मुख्य चुनाव आयुक्त

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है। तीनों राज्यों में महिला वोटरों का शेयर भी बढ़ा है।

  • 02:39 PM, 18 Jan 2023

    मार्च में समाप्त हो रहा विधानसभा का कार्यकाल- राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। बता दें कि नगालैंड का 12 मार्च, मेघालय का 15 मार्च और त्रिपुरा का 22 मार्च को समाप्त होगा।

  • 02:38 PM, 18 Jan 2023

    चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

    नगालैंड, मेघालय व त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं।

  • 02:30 PM, 18 Jan 2023

    थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

    नगालैंड, मेघालय व त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कुछ ही देर में होगा। चुनाव आयोग कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

  • 02:01 PM, 18 Jan 2023

    Assembly Elections 2023 चुनाव आयोग की टीम ने किया था राज्यों का दौरा

    पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में चुनाव आयोग की एक टीम ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्यों का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी की थीं। साथ ही, चुनाव अधिकारियों ने पुलिस प्रमुखों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर अलग से बैठक की थी।

  • 01:44 PM, 18 Jan 2023

    नेशनल पीपुल्स पार्टी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

    मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (National Peoples Party) ने 58 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। शिलांग में आयोजित एक चुनावी बैठक में कोनराड संगमा (Conrad Sangma) ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विभिन्न राजनीतिक नेता एनपीपी में शामिल हुए हैं, जो पार्टी की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करता है।

  • 01:40 PM, 18 Jan 2023

    Meghalaya Assembly Elections 2018 में कांग्रेस बनी थी सबसे बड़ी पार्टी

    मेघालय में विधानसभा की 60 सीटें हैं। साल 2018 में यहां 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई है। एनपीपी दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई, जिसके खाते में 19 सीटें थी। वहीं बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि यूडीपी को 6 सीटें हासिल हुईं थी।

  • 01:39 PM, 18 Jan 2023

    Meghalaya Assembly Elections: जानें मेघालय की राजनीति

    Meghalaya Assembly Elections 2023: मेघालय में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। बुधवार को चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान हो सकता है। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। मेघायल विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ क्षेत्रीय दलों नें भी तैयारी शुरू कर दी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 58 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

     

  • 12:55 PM, 18 Jan 2023

    Assembly election 2023 मार्च में समाप्त हो रहा है विधानसभा का कार्यकाल

    नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। नगालैंड का 12 मार्च, मेघालय का 15 मार्च और त्रिपुरा का 22 मार्च को समाप्त होगा। इससे पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।