News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Ayodhya : प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का दूसरा दिन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने तैयार‍ियों का क‍िया न‍िरीक्षण


अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) नगरी अपने आराध्य के स्वागत के लिए तैयार है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) से पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सात दिनों तक होने वाले इस अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। बुधवार को दोपहर 1:20 के बाद जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक-कुमारी-सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन, कलशयात्रा एवं भगवान श्री रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में भ्रमण होगा।

17 Jan 20241:02:40 PM

Ayodhya Ram Mandir live: ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे अयोध्‍या, कही ये बात

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “अयोध्या में रामलला के भव्‍य मंदिर का लोकार्पण हो रहा है, पूजा पाठ शुरू हो चुका है। हम सभी का स्वागत करते हैं, राम लला का आशीर्वाद सबको मिले और हमारा देश तेजी से आगे बढ़े और पूरी दुनिया में भारत का झंडा सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे।”

17 Jan 20241:00:28 PM

Ayodhya Live News: चंपत राय ने तैयारियों का क‍िया निरीक्षण

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने श्री राम मंदिर परिसर के आस-पास तैयारियों का निरीक्षण किया।

17 Jan 202412:24:38 PM

इकबाल अंसारी ने कहा- पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में हो रहा विकास

अयोध्‍या। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, “अयोध्या में विकास तेजी से किया जा रहा है, एक हवाई अड्डा बनाया गया है, रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है और सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है। पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बहुत विकास हो रहा है।”

17 Jan 202412:02:24 PM

राममंदिर में मूर्ति प्रवेश के पहले निकाली गई शोभा यात्रा

अयोध्या। राममंदिर में मूर्ति प्रवेश के पहले लता चौक से राम मंदिर तक शोभा यात्रा न‍िकाली गई। हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखा और शोभा यात्रा में शाम‍िल हुईं।

17 Jan 202411:50:22 AM

Ram Mandir: अतिथियों के सत्कार में अब सजने लगा धर्म पथ

 अयोध्या। रामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य दिव्य मंदिर को जाने वाला दो किलोमीटर लंबा धर्मपथ अब सजने लगा है। इस मार्ग के डिवाइडर पर लगाई जा रही कारपेट घास कोलकाता से मंगवाई गई है। दावा किया जा रहा है कि यह मखमली घास आसपास के किसी जिले में नहीं लगी है। यहां तक कि यह घास लखनऊ और दिल्ली के कुछ खास सरकारी भवनों में ही ही दिखाई पड़ती है।

17 Jan 202411:05:51 AM

पुलिस अधिकारियों के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड

अयोध्‍या। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल में तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। वहां तैनात किए जा रहे पुलिस अधिकारी व जवान खाकी के बजाय सूट (कोट-पैंट) पहने दिखेंगे।

17 Jan 202410:37:22 AM

प्रत्येक दिन तैयार होंगे एक लाख 44 हजार प्रसाद के पैकेट

अयोध्या। आराध्य प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव शुरू हो गया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अतिथियों के साथ भक्तों को भी प्रसाद देने की व्यापक तैयारी कर रहा है। नित्य 72 हजार बूंदी प्रसाद के पैकेट तैयार किए जाएंगे। रामसेवकपुरम इसका केंद्र होगा। कारीगरों के साथ ही हरियाणा के फरीदाबाद से प्रसाद पैकिंग की मशीन भी आयी है। अभी यहां दो मशीनें लगी हैं। एक मिनट में एक मशीन से 50 प्रसाद के पैकेट तैयार होंगे। प्रत्येक दिन दोनों ही मशीनों से एक लाख 44 हजार प्रसाद के पैकेट बनाए जाएंगे।

17 Jan 202410:23:06 AM

Ram Mandir: सीएम योगी को मिला पहला बोर्डिंग पास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोलकाता और अयोध्या के बीच पहली उड़ान के लिए बोर्डिंग पास मिला।

#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath receives the boarding pass for the first flight between Kolkata and Ayodhya. pic.twitter.com/fJXqy25XKm

— ANI (@ANI) January 17, 2024

17 Jan 20249:55:12 AM

अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी पहुंचे अयोध्‍या

अयोध्‍या।  प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या आ गए हैं।

17 Jan 20249:28:13 AM

रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में होगा भ्रमण

अयोध्‍या। बुधवार को दोपहर 1:20 के बाद जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक-कुमारी-सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन, कलशयात्रा एवं भगवान श्री रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में भ्रमण होगा।

17 Jan 20248:32:03 AM

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सूट पहने दिखेंगे यूपी पुलिस के जवान

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल में तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। वहां तैनात किए जा रहे पुलिस अधिकारी व जवान खाकी की बजाय सूट (कोट-पैंट) पहने दिखेंगे। समारोह स्थल के अंदर अतिथियों को ज्यादा पुलिस बल की मौजूदगी का अहसास न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

17 Jan 20248:29:03 AM

आज होंगे ये अनुष्ठान

18 जनवरी के अनुष्ठान: पुजारी प्रधान संकल्प, गणेशांबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृ का पूजन, सप्तधृतमातृ का पूजन, आयुष्य मंत्रजप, नंदी श्राद्ध, आचार्यादिऋत्विग्वरण, मधुपर्कपूजन, मंडप प्रवेश, दिग्दर्शन, मंडप वास्तु पूजन, वास्तु बलिदान, मंडप सूत्रवेष्टन, दुग्धधारा, जलधाराकरण, षोडष स्तंभ पूजन, षोडशस्तम्भ पूजन व जलाधिवास, गंधादिवास।

17 Jan 20248:28:03 AM

राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे श्यामवर्णी रामलला

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर के मूल गर्भगृह में रामलला का विग्रह श्याम वर्ण का होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मूर्ति चयन के लिए शुक्रवार को गुप्त मतदान किया था। इसका परिणाम भी अब सामने आ चुका है। रामलला के जिस विग्रह को ट्रस्ट के अधिकाधिक सदस्यों ने पसंद किया है वह श्यामवर्ण का है। कर्नाटक के मूर्तिकार की बनाई मूर्ति यहां विराजमान होगी।