News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Ayodhya : प्राण प्रतिष्ठा से पहले तैयारियां अंतिम चरण में अधिकारी हर जगह जाकर ले रहे जायजा –


अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya)  इतिहास रचने के बहुत करीब है। जिस दिन का सभी सनातनियों को अरसों से इंतजार था, वो दिन बस आने ही वाला है। अयोध्या  (Ayodhya) में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में अब प्रभु विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देने वाले हैं। आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) समारोह का पांचवा दिन है।

अब अस्थायी गर्भगृह में रामलला के दर्शन नहीं होंगे। अब 23 जनवरी से दोबारा दर्शन आरंभ होगा, लेकिन नवनिर्मित भव्य दिव्य राममंदिर में। वैकल्पिक गर्भगृह में विराजमान रामलला (Ramlala) को नवर्निर्मित राममंदिर  (Ayodhya Ram Mandir) के गर्भगृह में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए स्वर्ण मंडित आधार तैयार किया गया है।

राम मंदिर से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको मिलेगी यहां…

20 Jan 20244:07:13 PM

अतिथियों के स्वागत में रंग बिरंगी लाइटों से आकर्षक बना एयरपोर्ट मार्ग

अतिथियों के स्वागत में रंग बिरंगी लाइटों से आकर्षक बना एयरपोर्ट मार्ग

500 सौ वर्षो से जिस शुभ घड़ी का इंतजार था। वह शुभ दिन आ गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर के वीवीआईपी को आमंत्रित किया गया है। हवाई यात्रा कर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेगें। उसके बाद उन्हें बाईरोड रामनगरी पहुंचाया जाएगा। उन अतिथियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या -प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिसे वहां से गुजरने वाला हर किसी को आकर्षित कर रहा है।

20 Jan 20243:57:15 PM

प्राण प्रतिष्ठा पर राम के साथ शिव का भी आशीर्वाद लेंगे प्रधानमंत्री

22 जनवरी को करीब पांच घंटे रामनगरी में रहेंगे प्रधानमंत्री, एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से साकेत महाविद्यालय पहुंचेंगे, वहां सड़क मार्ग से जाएंगे राममंदिर, प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत कुबेर टीला पर बने शिवमंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे पीएम

20 Jan 20243:57:08 PM

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में निर्माण बंद, तीव्र हुई साज सज्जा

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण का कार्य शनिवार को पूर्ण रूप से बंद रहेगा। तय हुआ है कि इससे जुड़े अधिकांश श्रमिकों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अब सिर्फ रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पर सभी का ध्यान केंद्रित है। राम मंदिर के समस्त प्रखंडों की साज सज्जा तीव्र हो गई। सिंह द्वार सहित सामने के हिस्से में आकर्षक फूल लगाए जा रहे हैं।

20 Jan 20243:35:44 PM

Ayodhya Ram Mandir: जारी है अयोध्या में पूजा अनुष्ठान

अयोध्या। 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में पूजा अनुष्ठान जारी है। आज पांचवे दिन पूजा की जा रही है।

#WATCH | Uttar Pradesh | Puja rituals underway in Ayodhya ahead of the pranpratishtha ceremony of Ram Temple on January 22. pic.twitter.com/m8T4ImBuJ8

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 20242:38:46 PM

Ram Mandir: लता मंगेशकर चौक पर यूपी एटीएस के कमांडो तैनात

अयोध्या। 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले लता मंगेशकर चौक पर यूपी आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के कमांडो तैनात किए गए हैं।

#WATCH | Ayodhya: UP Anti-Terrorist Squad (ATS) commandos deployed at Lata Mangeshkar Chowk ahead of the grand Pran Pratishtha Ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/lXEkVriAak

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 20242:37:00 PM

गुजरात के सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह है। अब गुजरात के सभी राज्य सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

20 Jan 20241:53:22 PM

Ram Mandir: प्रसाद के 10000 पैकेट हुए तैयार

अयोध्या। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले आमंत्रित लोगों के लिए वाराणसी के सुरभि शोध संस्थान द्वारा अयोध्या के सरस्वती विद्या मंदिर में प्रसाद के 10,000 पैकेट तैयार किए गए।

#WATCH | Uttar Pradesh: 10,000 packets of prasad prepared by Surbhi Sodh Sansthan from Varanasi at Saraswati Vidya Mandir in Ayodhya, for the invitees attending the Pran Pratishta Ceremony on 22 January. pic.twitter.com/Stuw6GUXLT

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 20241:36:06 PM

Ram Mandir: अयो्ध्या जोन आइजी की अपील 23 से ही आएं दर्शन के लिए

अयोध्या।  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि हम सभी तैयारियां कर रहे हैं। रिहर्सल भी की जा रही है। सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बना रहे हैं…ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है…मेहमानों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं…हमने सभी लोगों से अपील की है कि 23 जनवरी के बाद दर्शन करने के लिए आए।

20 Jan 20241:00:19 PM

Ram Mandir Ayodhya: एनडीआरएफ की टीमें हर चुनौती से निपटने को तैयार

अयोध्या। डीआइजी मनोज शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देजनर हमारी 3 टीमें यहां तैनात हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर हमने टीमें तैनात की हैं। हमारी एक टीम घाटों पर तैनात है। हम हर तरीके की चुनौती से निपटने के लिए सक्षम हैं।

20 Jan 202412:31:11 PM

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर के पास NDRF ने लगाया कैंप, सुरक्षा कड़ी

अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार को एनडीआरएफ ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के पास शिविर स्थापित किया।

#WATCH | Uttar Pradesh: NDRF sets up camp near Shri Ram Janmabhoomi temple in Ayodhya ahead of the pran pratishtha ceremony. pic.twitter.com/O3k6GM9R4b

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 202412:10:38 PM

Ayodhya Ram Mandir: सजने लगी अयोध्या नगरी, सड़कों पर बन रही है रंगोली

उत्तर प्रदेश। 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में रंगोलियां बनाई जा रही हैं।

#WATCH | Uttar Pradesh: Rangolis being painted in Ayodhya ahead of Ram Mandir’s Pran Pratishtha ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/cIs21sxSQP

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 202411:40:05 AM

Ayodhya Ram Mandir: क्रेन से उतारा गया 400 किलो का ताला

अयोध्या। अलीगढ़ से अयोध्या पहुंचा सबसे बड़ा ताला। इसका वजन करीब 400 किलोग्राम है। इसे क्रेन की मदद से वाहन से उतारा गया।

#WATCH | Uttar Pradesh: Lock and Key weighing around 400 kg arrives at Ayodhya from Aligarh. pic.twitter.com/Q0MGv4ytYV

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 202411:09:57 AM

Ram Mandir: ‘मीठे बेर’ लेकर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु

Ram Mandir:  'मीठे बेर' लेकर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा दिवस से पहले छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु अयोध्या में मीठे बेर लेकर आए हैं। दरअसल वनवास के वक्त प्रभु राम ने भाई लक्ष्मण संग शिवरीनारायण में माता शबरी के जूठे बेर खाए थे। अब रामलला के लिए 17 श्रद्धालु यही बेर लेकर अयोध्या पहुंचे हैं।

20 Jan 202410:50:16 AM

Ram Mandir: ‘अनुष्ठान’ करने वाले को करना होता है ‘ब्रह्मचर्य’ का पालन: सत्येंद्र दास

अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी के 11 दिवसीय अनुष्ठान पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जो व्यक्ति अनुष्ठान करता है उसे फर्श पर सोना होता है। अनुष्छान करने वाला व्यक्ति झूठ नहीं बोलता, जप करता है। वह गायत्री मंत्र जैसे मंत्रों का जाप करता है। सत्येंद्र दास ने कहा कि उस व्यक्ति को पत्ते पर भोजन करना होता है और ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है।

#WATCH | On PM Modis 11-day anushthan before Ram Temple Pran Pratishtha, Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, “The person who does anushthan has to sleep on the floor, does not speak lies, chants mantras like Gayatri mantra, has to… pic.twitter.com/lPmpH4ndZz

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 202410:46:25 AM

Ayodhya Ram Mandir: पुलिस बैंड ने लता मंगेशकर चौक पर किया परफॉर्म

अयोध्या। पीएसी बाराबंकी पुलिस बैंड 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले लता मंगेशकर चौक पर प्रदर्शन किया।

#WATCH | Ayodhya, UP: PAC Barabanki Police Band performs at Lata Mangeshkar Chowk ahead of the grand Pran Pratishtha ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/B9TCDYuLXb

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 202410:29:53 AM

Ayodhya Ram Mandir : नेपाल से अयोध्या पहुंचे भक्त

उत्तर प्रदेश। 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या पहुंचे नेपाल के भक्त। गाया श्रीराम का भजन।

#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees from Nepal sing Shri Ram bhajan as they arrive in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/GGCCZEbJhX

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 202410:28:35 AM

Ram Mandir: श्रीराम के लिए लोग जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठे: अनिल मिश्रा

अयोध्या। देश-दुनिया से श्रीराम की ओर से उपहार मिलने पर श्रीराम मंदिर के यजमान अनिल मिश्रा ने कहा कि जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर देश भर से लोग श्रीराम को प्रसाद चढ़ा रहे हैं।

#WATCH | On receiving gifts on behalf of Shri Ram from across the country and the world, Yajman of Shri Ram Temple Anil Mishra says, “Rising above caste, creed, and language, people from across the country, are making offerings to Shri Ram…” pic.twitter.com/knD4LVXZBs

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 202410:18:05 AM

Ayodhya Ram Mandir: अलीगढ़ से अयोध्या पहुंचा 400 किलो का ताला

उत्तर प्रदेश। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले, 6 महीने में बनाया गया लगभग 400 किलोग्राम वजन का ताला और चाबी अलीगढ़ से अयोध्या पहुंच गया है।

#WATCH | Uttar Pradesh: Lock and Key weighing around 400 kg, made in 6 months arrives at Ayodhya from Aligarh, ahead of the Pran Pratishtha ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/Agl4I1nThK

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 20249:52:31 AM

Ram Mandir: रामलला की आंखों से हटी पट्टी वाली तस्वीर को लेकर सत्येन्द्र दास ने कही ये बात

अयोध्या। रामलला की आंखों से हटी पट्टी वाली तस्वीर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने से पहले भगवान राम की मूर्ति की आंखें प्रकट नहीं की जा सकतीं। जिस मूर्ति में भगवान राम की आंखें देखी जा सकें, वह है असली मूर्ति नहीं।

#WATCH | Ayodhya: On the idol of Lord Ram, Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, “…The eyes of Lord Rams idol cannot be revealed before Pran Pratishtha is completed. The idol where the eyes of Lord Ram can be seen is not the real idol. If… pic.twitter.com/I0FjRfCQRp

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 20249:22:01 AM

Ayodhya Ram Mandir Live: राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी

अयोध्या। गणतंत्र दिवस और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच की।

#WATCH | UP: Security heightened at Ghaziabad railway station ahead of Republic Day and Ram Mandir Pran Pratistha ceremony.

Police along with the Dog squad carried out security checks at the railway station. (19.01) pic.twitter.com/e9WzCgaY98

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 20249:00:54 AM

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश को अपनी आतिथ्य संस्कृति से परिचित कराने का अवसर: सीएम योगी

अयोध्या। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या में तैयारियां अपने आखिरी पड़ाव पर है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर बनाए हुए हैं। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को अपनी आतिथ्य संस्कृति से परिचित कराने का ये सुनहरा अवसर है।

20 Jan 20248:30:37 AM

Ayodhya Ram Mandir: हैदराबाद से अयोध्या पहुंचा 1,265 किलो लड्डू का प्रसाद

अयोध्या। 1,265 किलो लड्डू का प्रसाद हैदराबाद से कारसेवकपुरम पहुंचा। 22 जनवरी को रामलला अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। 23 जनवरी से लोग प्रभु के दर्शन कर सकेंगे।

#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: 1,265 किलो लड्डू का प्रसाद हैदराबाद से कारसेवकपुरम पहुंचा। pic.twitter.com/IS70tHpdzx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2024

20 Jan 20248:18:37 AM

Ayodhya Ram Mandir Live: 22 जनवरी के लिए सज गया राम मंदिर

अयोध्या। राम मंदिर में जारी है रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम। शनिवार को समारोह का पांचवा दिन है। सुबह-सुबह राम मंदिर के शीर्ष पर ध्वजा पहरा रही है।

#WATCH | Ayodhya: Morning visuals from Shri Ram Janmabhoomi Temple. pic.twitter.com/uUK6DgqtRx

— ANI (@ANI) January 20, 2024

20 Jan 20247:58:08 AM

Ayodhya Ram Mandir LIVE Updates: आज दो और यजमान बढ़ेंगे

 अयोध्या। शनिवार को विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार व काशी के उद्यमी सूर्यकांत जालान भी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में यजमान की भूमिका में रहेंगे। एक अन्य यजमान विहिप के अध्यक्ष डा. आरएन सिंह भी शुक्रवार शाम को अयोध्या पहुंच गए।

20 Jan 20247:26:39 AM

Ayodhya Ram Mandir: अमृत महोत्सव लेजर शो का हुआ आयोजन

 अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमृत महोत्सव लेजर शो का आयोजन किया गया।

#WATCH अयोध्या (यूपी): राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमृत महोत्सव लेजर शो का आयोजन किया गया। (19.01) pic.twitter.com/amQSLTkYnX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2024

19 Jan 202411:18:26 PM

महेश भागचंदका बने दूसरे यजमान

शुक्रवार को एक और यजमान अनुष्ठान से जुड़े। उद्योगपति महेश भागचंदका सपत्नीक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए। महेश भागचंदका पांच अगस्त 2020 को हुए भूमि पूजन में भी यजमान थे। उनके साथ ही यजमान डा. अनिल मिश्र व उनकी पत्नी ऊषा मिश्रा ने अनुष्ठान में पूजन अर्चन किया।

19 Jan 202411:17:27 PM

अरणि मंथन विधि से अग्निदेव को किया गया प्रकट

भगवान रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चौथे दिन यज्ञ हवन के लिए बने मंडप में अग्नि प्रकट करने की प्राचीन विधि और अद्भुत नवग्रह यज्ञ का साक्षी बना। शुक्रवार को निर्धारित मुहूर्त सुबह नौ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अरणि मंथन विधि से अग्निदेव को प्रकट कर अनुष्ठान की शुरुआत की गई। इस विधि में शमी व पीपल की लकड़ी के घर्षण से अग्नि को प्रकट किया जाता है। अनुष्ठान में इसी अग्नि से पूजन का क्रम आगे बढ़ेगा।

19 Jan 20249:06:48 PM

तिरुपति से आज आएंगे एक लाख लड्डू

श्रीराम लला के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट, तिरुपति की ओर से एक लाख (तीन टन) महाप्रसाद (लड्डू) वितरित किये जाएंगे। शनिवार को तिरुपति से यह महाप्रसाद अयोध्या हवाई अड्डे पर विशेष विमान से लाया जाएगा। भगवान श्री बालाजी के महाप्रसाद को अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी व इंडिया थिंक काउंसिल के निदेशक सौरभ पांडेय प्राप्त करेंगे। अयोध्या हवाई अड्डे से महाप्रसाद को ट्रक से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय लाया जाएगा। सौरभ पांडेय ने बताया कि विमान शनिवार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उतरेगा।

19 Jan 20249:06:14 PM

21 हजार लीटर तेल से प्रज्ज्वलित हुआ दशरथ दीप

रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की असीम प्रसन्नता का परिचायक दशरथ दीप शुक्रवार को दिन ढलते ही प्रज्ज्वलित हो गया। तपस्वी छावनी के तुलसीबारी स्थित परिसर में स्थापित इस दीप की परिधि तीन सौ फीट है तथा इसमें 21 हजार लीटर तेल के साथ सवा क्विंटल रुई की बाती का प्रयोग हुआ है। इस अवसर पर काशी के सुमेरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

19 Jan 20249:05:49 PM

क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही परिसर में मिलेगा प्रवेश

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले अतिथियों के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने संदेश जारी किया है। फेसबुक फेज पर जारी संदेश में ट्रस्ट की ओर से उल्लेख किया गया है कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल ट्रस्ट की ओर से जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम से ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने क्यूआर कोड के मिलान के पश्चात ही परिसर में प्रवेश संभव हो पाएगा।

19 Jan 20249:05:21 PM

दो और यजमान बढ़ेंगे

शनिवार को विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार व काशी के उद्यमी सूर्यकांत जालान भी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में यजमान की भूमिका में रहेंगे। विहिप अध्यक्ष डा. आरएन सिंह शनिवार को यहां पहुंचेंगे।

19 Jan 20249:04:56 PM

शनिवार को होंगे ये अनुष्ठान

शनिवार को अनुष्ठान का क्रम भगवान गणेश व माता अंबिका के पूजन से आगे बढ़ेगा। हवन- वेद पारायण आदि होगा। प्रात: काल शर्कराधिवास, फलाधिवास होगा। इसके उपरांत 81 कलशों के औषधीय जल से सर्पण का संस्कार होगा। पिंडिकाधिवास, पुष्पाधिवास और सायंकाल आरती के साथ पांचवें दिन अनुष्ठान पूर्ण होगा।

19 Jan 20247:43:54 PM

बच्चन, सचिन, मुकेश सहित 150 विशिष्टजन होंगे राज्य अतिथि

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अतिथियों के स्वागत सत्कार की तैयारी पूरी हो गई है। सभी अतिथियों के लिए अलग-अलग आवास व आवागमन की सुविधा है। राज्य सरकार भी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सहायता में आगे है। यहां आ रहे कई बड़े व प्रतिष्ठित नामों को राज्य सरकार ने राज्य अतिथि बनाया है। इन सभी के निवास, भोजन व सुरक्षा का जिम्मा योगी सरकार उठाएगी।

19 Jan 20247:42:41 PM

राम के स्वागत में सजने लगे ग्रामीण अंचलों के मंदिर

राम के स्वागत में सजने लगे ग्रामीण अंचलों के मंदिर

आध्यात्मिक नगरी में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह ग्रामीण अंचलों में भी दिखने लगा है। कस्बों व बाजारों में स्थित मंदिरों को प्रभु राम के स्वागत में सजाया व संवारा जा रहा है। सुचित्तागंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर को भव्यता से सजाया गया है। रेलवे फाटक के निकट हनुमान मंदिर, नगर पंचायत खिरौनी के निकट मां ज्वाला मंदिर व ड्योढ़ी क्षेत्र में मंदिरों काे सजाया जा रहा है। इसको लेकर तैयारी शुरु हो गई है।

19 Jan 20246:23:10 PM

भरतकुंड में राम चरण पादुका यात्रा का स्वागत

भरतकुंड में राम चरण पादुका यात्रा का स्वागत

भरत की तपोभूमि पर रखी गई श्रीराम चरण पादुका संसू, अयोध्या: भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आने के साथ ही आध्यात्मिक नगरी पहुंचने वाली धार्मिक यात्राएं पूर्णता की ओर हैं। बीती 15 जनवरी को भारत शक्ति संस्थान के महंत सत्यनारायण मौर्य और संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश के सहयोग से चित्रकूट से निकली श्रीराम चरण पादुका यात्रा शुक्रवार को महात्मा भरत की तपस्थली भरतकुंड नंदीग्राम स्थित हनुमत मिलन मंदिर पहुंची। महंत परमात्मा दास, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पुजारी तुलसीराम और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गयाा। जिस स्थान पर भरत ने 14 वर्ष तक तपस्या की थी, उसी स्थान पर यात्रा के साथ आई भगवान की चरण पादुका को रखा गया।

19 Jan 20246:22:12 PM

कच्चाघाट पर प्रधानमंत्री को सरयू स्नान कराने की तैयारी

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरयू नदी में संभावित स्नान की तैयारियां शुरू हैं। इसके लिए उसी स्थान का चयन हुआ है, शुक्रवार को जिस स्थान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोलर बोट का लोकार्पण किया है। संत तुलसीदास घाट के पास स्थित इस घाट को कच्चाघाट के नाम से जाना जाता है। सीएम के हाथों सोलर बोट के लोकार्पण के बाद सरयू नहर खंड स्नान घाट को चमकाने की तैयारी में लगा है। यह स्थान सरयू अतिथि गृह से चंद कदमों की दूरी पर है।

19 Jan 20246:21:31 PM

कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अभी उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत 18 जनवरी से कलेक्ट्रेट के नवीन भवन में नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने दो पालियों में अधिकारियों की तैनाती की है। दोनों पालियों में 15-15 अधिकारी लगे हैं। पहली पाली सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक के पर्यवेक्षणीय अधिकारी डीआरडीए के पीडी आरपी सिंह व दूसरी पाली के पर्यवेक्षणीय अधिकारी जिला विकास अधिकारी उपेंद्र पाल हैं। दूसरी पाली का समय सायं चार बजे से रात 11 बजे तक है। जिलाधिकारी के जारी आदेश में 23 जनवरी तक ड्यूटी प्रभावी रहेगी।

19 Jan 20246:21:08 PM

ट्रेन से आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए होंगे अलग-अलग होल्डिंग एरिया

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दृष्टिगत रेलवे भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में लगा है। ट्रेन से आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम जंक्शन पर अलग-अलग होल्डिंग एरिया विकसित किए गए हैं। इनकी क्षमता दो से ढाई हजार है। इसी पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए खानपान एवं टिकट सहित रेलवे की ओर से प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

19 Jan 20243:50:34 PM

Ayodhya News Live Update: सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क पहुंचे और 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले अधिकारियों के साथ बैठक की।

19 Jan 20243:21:14 PM

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले NDRF है तैयार

अयोध्या। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एनडीआरएफ की तैयारी पर NDRF के DG अतुल करवाल ने कहा कि ऐसे अवसरों पर एनडीआरएफ अन्य बलों के साथ समन्वय के साथ काम करती है… हमारी कई टीमें वहां तैनात हैं… हमारी सर्वश्रेष्ठ सीबीआरएन टीमें वहां तैनात की गई हैं…22 जनवरी के बाद भी कुछ समय के लिए, जब तक वहां ज्यादा भीड़ होगी, हमारी टीमें मौजूद रहेंगी..

#WATCH दिल्ली: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एनडीआरएफ की तैयारी पर NDRF के DG अतुल करवाल ने कहा, “ऐसे अवसरों पर एनडीआरएफ अन्य बलों के साथ समन्वय के साथ काम करती है… हमारी कई टीमें वहां तैनात हैं… हमारी सर्वश्रेष्ठ सीबीआरएन टीमें वहां तैनात की गई हैं…22 जनवरी के… pic.twitter.com/SFvs9iqWkD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024

19 Jan 20243:07:41 PM

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में सुरक्षा है कड़ी

अयोध्या। 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

#WATCH | Ayodhya: Security tightened in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha at the Ram Mandir on January 22.

(Visuals from Lata Mangeshkar Chowk) pic.twitter.com/xqzPFAr6e0

— ANI (@ANI) January 19, 2024

19 Jan 20242:42:54 PM

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी

अयोध्या। भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा।

19 Jan 20242:10:58 PM

Ayodhya News Live: सीएम योगी ने नेपाली बाबा आश्रम में की पूजा

 अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाली बाबा आश्रम में पूजा अर्चना की।

19 Jan 20241:51:55 PM

Ayodhya News Live Update: ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह’ के ल‍िए तैयार क‍िए जा रहे लड्डू

अयोध्या। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ब्रह्मवेद श्री देवराहा हंस बाबा न्यास ट्रस्ट द्वारा लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।

19 Jan 20241:35:27 PM

अयोध्या नगरी सभी लोगों का स्वागत करने के लिए है तैयार: जयवीर स‍िंह

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पर यूपी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “इस समय पूरा राममय वातावरण है… अयोध्या नगरी सभी लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है…रामोत्सव के लिए सभी लोग समर्पित भाव से उल्लासित हैं और ऊर्जा, उत्साह चरम पर है।”

19 Jan 20241:12:12 PM

Ayodhya Ram Mandir: सीएम योगी ने किया मंदिर का दौरा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

19 Jan 202412:58:21 PM

Ayodhya Ram Mandir Live: गर्भगृह के अंदर स्थापित भगवान राम की मूर्ति की पहली झलक

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर भगवान राम की मूर्ति की झलक।

Ayodhya, UP | Glimpse of the idol of Lord Ram inside the sanctum sanctorum of the Ram Temple in Ayodhya

(Source: Sharad Sharma, media in-charge of Vishwa Hindu Parishad) pic.twitter.com/vSuDNzpHm4

— ANI (@ANI) January 19, 2024

19 Jan 202412:30:44 PM

Ayodhya Ram Mandir: सीएम योगी ने किए हनुमान गढ़ी के दर्शन

 अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन किए। आरती करने के साथ ही मत्था भी टेका।

जनपद अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन करते #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/Mpm9wTt52n

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 19, 2024

19 Jan 202412:25:36 PM

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी

अयोध्या।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर पहुंचे।

#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at Ram Temple in Ayodhya pic.twitter.com/NQfhXffvX7

— ANI (@ANI) January 19, 2024

19 Jan 202412:08:41 PM

Ayodhya News Live Update: कारसेवकपुरम में कड़ी की गई सुरक्षा

अयोध्या। कारसेवकपुरम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का आवास इसी क्षेत्र में है और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे संतों को भी कारसेवकपुरम में ठहराया गया है।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Security tightened in Karsevakpuram.

Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra General Secretary Champat Rais residence is in this area and the saints who have reached for the Pran Pratishtha are also accommodated in Karsevakpuram pic.twitter.com/qzSxiuSSeq

— ANI (@ANI) January 19, 2024

19 Jan 202412:05:55 PM

Ayodhya Ram Mandir Live: भगवान राम के रथ को संत बद्री ने अपनी चोटी से खींचा

 रायबरेली। भगवान राम के रथ को संत बद्री ने अपनी चोटी से खींचा है। संत बद्री 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए दमोह से अयोध्या तक 566 किमी की यात्रा कर रहे हैं।

#WATCH | Rae Bareilly, Uttar Pradesh: Saint Badri pulls the chariot of Lord Ram using his braid, as he travels 566 km from Damoh to Ayodhya for the grand Pran Pratishtha ceremony on January 22. pic.twitter.com/HpxTFGrtot

— ANI (@ANI) January 19, 2024

19 Jan 202411:51:12 AM

Ayodhya News Live Update: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

 अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्‍या में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा।

#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh Minister of Tourism Jaiveer Singh participates in cleanliness drive pic.twitter.com/nrSwKxwoiK

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 19, 2024

19 Jan 202411:49:31 AM

हर तरफ खुशी का माहौल है: ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “रामलला जल्द ही अपने भव्य मंदिर में चले जाएंगे। हर तरफ खुशी का माहौल है… हम पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे हैं।” उन्‍होंने कहा क‍ि बुनियादी ढांचे से लेकर साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं तक सभी तैयारियां पूरी हैं।

#WATCH | Lucknow: On Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony in Ayodhya, Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, “Ram Lalla will soon move to His grand temple. There is an atmosphere of joy everywhere… We are waiting for PM Modi to come and inaugurate the temple… All… pic.twitter.com/0Ig7ALYn6b

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 19, 2024

19 Jan 202411:27:16 AM

Ayodhya Ram Mandir: वाराणसी से पीएसी पुलिस बैंड पहुंचा अयोध्या, लता मंगेशकर चौक पर किया परफॉर्म

अयोध्या। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले वाराणसी से पीएसी पुलिस बैंड अयोध्या पहुंचा और लता मंगेशकर चौक पर किया परफॉर्म।

#WATCH | Uttar Pradesh: PAC Police Band from Varanasi arrives in Ayodhya and plays at the Lata Mangeshkar Chowk, ahead of the Pran Pratishtha ceremony on January 22. pic.twitter.com/4cKO4ii8IU

— ANI (@ANI) January 19, 2024

19 Jan 202411:20:31 AM

Ayodhya Live News Update: आज अयोध्‍या में रहेंगे सीएम योगी

अयोध्‍या। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ आज करीब पांच घंटे अयोध्‍या में रहेंगे। सीएम योगी यहां रामलला के दर्शन करेंगे और 22 जनवरी की तैयार‍ियों का भी जायजा लेंगे।

19 Jan 202411:14:20 AM

Ram Mandir News Live Update: आज के कार्यक्रम

अयोध्‍या। शुक्रवार को सुबह 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट की गई। इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार क‍िया गया।

अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम – भद्र – श्रीरामयन्त्र – बीठदेवता – अङ्गदेवता – आवरणदेवता – महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन और आरती की गई।