Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Badaun : चाकू से दोनों भाइयों का गला काट रहा था साजिद, दरवाजे पर पहरा दे रहा था भाई जावेद


बदायूं। यूपी के बदायूं में मंगलवार शाम को हेयर ड्रेसर साजिद छुरे से प्रहार कर आयुष और अहान की हत्या कर रहा था, दरवाजे पर उसका भाई जावेद पहरा देता रहा। रात एक बजे दोनों भाइयों के पिता विनोद की ओर से दर्ज एफआईआर में इसका जि‍क्र क‍िया गया है।

 

साजिद का रात में ही एनकाउंटर किया जा चुका। अब पुलिस जावेद की तलाश में लगी है। उसके पिता और चाचा से पूछताछ की जा रही है। दोपहर को साजिद की मां नजरीन शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। उन्‍होंने कहा, ”दोनों बालकों की मौत पर मुझे भी दर्द है। साजिद ने पता नहीं ऐसा क्यों किया। उन्होंने बेटे के एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस ने जो किया, वो सही है… और क्या कहूं।”

‘बच्‍चों को मारकर साजिद ने अच्‍छा नहीं क‍िया’

उन्‍होंने कहा क‍ि साजिद की दुकान के पड़ोसी विनोद व अन्य लोग बहुत अच्छे हैं। उनके बेटों को मारकर साजिद ने सही नहीं किया। मां संगीता पर क्या बीत रही होगी, मैं समझ सकती हूं। जावेद कहां है, इस सवाल पर बोलीं… पता नहीं।