News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश के मोरटक्का गांव से फिर शुरू हुई यात्रा, आज आंबेडकर की जन्मस्थली जाएंगे राहुल


भोपाल, । मध्य प्रदेश के मोरटक्का गांव से राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज एक बार फिर शुरू हो गई है। यात्रा में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार तीसरे दिन अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और अन्य नेताओं के साथ शामिल हुईं है। बीते दिन प्रियंका के साथ उनके बेटे रेहान (Rehan Vadra) भी शामिल हुए थे।

संविधान दिवस पर राहुल आंबेडकर की जन्मस्थली पर देंगे संबोधित

भारत जोड़ो यात्रा का मप्र में आज चौथा दिन है और आज संविधान दिवस होने के चलते राहुल गांधी आंबेडकर की जन्मस्थली महू में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। राहुल यहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस सभा में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।

jagran

यह है आज का पूरा शेड्यूल

    • कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 6 बजे मोरटक्का गांव से शुरू हुई जो करीब 10 बजकर 30 मिनट पर मनिहार में विश्राम के लिए रुकेगी।
    • इसके बाद यात्रा 3 बजे उमेरिया चौंक से दौबारा शुरू होगी। इसके बाद यात्रा शाम 6 बजे बलवाड़ा के मायापुर धाम मंदिर में एक बार फिर विश्राम के लिए रुकेगी।

 

  • करीब 7 बजे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता डा बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
  • अंत में मारकम लेने के पास दशहरा ग्राउंड में आज की यात्रा समाप्त होगी।jagran

राहुल ने ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

राहुल गांधी ने बीते दिन 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर जाकर पूजा भी की। यहां पहुंच उन्होंने नर्मदा नदी की आरती में भी भाग लिया। बता दें कि इस यात्रा के तहत राहुल कई राज्यों के मंदिरों में पूजा कर चुके हैं।