News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: राहुल आज पदयात्रा को ब्रेक देकर आए दिल्ली, सोनिया गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर होगी चर्चा


नई दिल्ली, । कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा अब केरल के त्रिशूर में प्रवेश कर चुकी है। आज इस यात्रा का विश्राम का दिन है और इस बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली आ गए हैं। जानकारी के अनुसार राहुल आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अपनी शुरुआत से लगभत 350 किमी कवर कर चुकी है।  

 

राहुल ने यात्रा से दिया कांग्रेस नेताओं को संदेश

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को बीते दिन बड़ा संदेश दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच कल राहुल ने कहा कि जो भी नेता इस पद पर आए उसे कांग्रेस की विचारधारा को आगे लेजाना होगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विराजे नेता को एक व्यक्ति एक पद का पालन करना होगा।

75 साल की उम्र में दिग्विजय भी कर रहे पदयात्रा

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे हैं। वे 75 साल की उम्र में भी रोजाना 25 किमी की पदयात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान दिग्विजय सिहं का एक फोटो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे जमीन पर एक गद्दे पर सोते दिख रहे हैं। इस फोटो को कांग्रेस कार्यकर्ता शेयर करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

jagran

कांग्रेस ने मोहन भागवत पर कसा तंज

बीते दिन अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बैठक पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने मोहन भागवत की इस बैठक को भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव बताया है। कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने आरएसएस प्रमुख से कहा कि देश को एकजुट करने में राहुल गांधी का साथ दें।