Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

Bigg Boss 16 : सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, जमकर मस्ती करते भी आएंगे नजर


  1.  बिग बॉस 16 का शुक्रवार का वार आज टीवी पर प्रसारित होगा। इस अवसर पर सलमान खान 15 दिनों के बाद घरवालों से रूबरू हो रहे होंगे। दरअसल उन्हें डेंगू हो गया था। इसके चलते वह पिछले सप्ताह घर वालों से मिल नहीं पाए थे। हालांकि अब वक्त स्वस्थ है और घरवालों की जमकर क्लास लेते नजर आते हैं। इस बीच वह घर वालों के साथ कई विषयों पर मस्ती भी करते हैं। बिग बॉस के मेकर्स ने कई प्रोमो जारी किए हैं। इसमें सलमान खान को हर प्रतियोगी को उसके पिछली सप्ताह की परफॉर्मेंस के आधार पर उसे डांटते या पुचकारते हुए देखा जा सकता है। सलमान खान इस अवसर पर अंकित गुप्ता और सुम्बुल तौकीर की जमकर क्लास लेते हैं। वहीं वह गौतम सिंह को एक चैलेंज भी देते नजर आ रहे हैं। वहीं कटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म फोन भूत का प्रमोशन करने बिग बॉस के मंच पर आती है और सलमान खान के साथ डांस भी करती है।
  • 10:13 PM, 28 Oct 2022

    मैक स्टेन और गौतम सिंह अर्चना गौतम के व्यवहार से परेशान होकर उनका मजाक उड़ाने लगते है

    मैक स्टेन और गौतम सिंह अर्चना गौतम के व्यवहार से परेशान होकर उनका मजाक उड़ाने लगते है। दोनों की मस्ती देखने लायक है।

  • 10:11 PM, 28 Oct 2022

    एक ब्रेड को लेकर अर्चना गौतम आग बबूला हो जाती है

    एक ब्रेड को लेकर अर्चना गौतम आग बबूला हो जाती है और घर वालों से बहस करने लगती है। दरअसल उनका खाना कोई और खा जाता है।

  • 10:08 PM, 28 Oct 2022

    कश्मीरा शाह ने भी अंकित गुप्ता पर साधा निशाना, बताया बोरिंग

    कश्मीरा शाह ने अंकित गुप्ता पर ट्वीट कर निशाना साधा है। वह उन्हें बोरिंग भी बता रही है।

  • 09:54 PM, 28 Oct 2022

    इस बार घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्य नॉमिनेतेड है

    इस बार घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्य नॉमिनेतेड है। इनमें शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक, सौंदर्या शर्मा, टीना दत्ता, गोरी नागोरी, गौतम सिंह और निम्रत अहलुवालिया शामिल है।

  • 09:49 PM, 28 Oct 2022

    सलमान खान घर के सदस्यों के मुद्दे सुलझाते नजर आएंगे

    सलमान खान घर के सदस्यों के मुद्दे सुलझाते नजर आएंगे। सलमान खान की हाजिर-जवाबी फैंस को भी काफी अच्छी लगती है।

  • 09:42 PM, 28 Oct 2022

    प्रियंका चौधरी अर्चना गौतम पर आरोप लगाती है कि वह पंचायत करती रहती है

    प्रियंका चौधरी अर्चना गौतम पर आरोप लगाती है कि वह पंचायत करती रहती है। वहीं अर्चना गौतम कहती है कि वह उन्हें देख लेंगी।

  • 09:38 PM, 28 Oct 2022

    प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम के बीच भगोने को लेकर लड़ाई हो जाती है

    प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम के बीच भगोने को लेकर लड़ाई हो जाती है। इसके चलते फैंस ये चर्चा करने लगते है कि कहीं दोनों की दोस्ती ना खत्म हो जाएं।

  • 09:35 PM, 28 Oct 2022

    गौतम सिंह विग पर सबसे ज्यादा गुस्सा साजिद खान को आता है

    गौतम सिंह विग पर सबसे ज्यादा गुस्सा साजिद खान को आता है। वह उनसे कहते है कि उन्होंने अभी उनका क्रोध देखा नहीं है, जो अब वह देखेंगे। वहीं अब्दु रोजिक भी गौतम सिंह विग के निर्णय का विरोध करते है।

  • 09:33 PM, 28 Oct 2022

    गौतम सिंह विग सलमान खान का ऑफर स्वीकार कर लेते है और फिर घरवालों का उनपर गुस्सा फूट पड़ता है

    गौतम सिंह विग सलमान खान का ऑफर स्वीकार कर लेते है और फिर घरवालों का उनपर गुस्सा फूट पड़ता है। सभी उन्हें मतलबी कहते है।

  • 09:31 PM, 28 Oct 2022

    सलमान खान गौतम सिंह विग को कैप्टन बनाने का ऑफर भी देते है

    सलमान खान गौतम सिंह विग को एक टास्क देते है। वह ऐसा करते समय उन्हें एक ऑफर भी देते है। इसमें उन्हें घर का रेशन दांव पर लगाना होता है। इसके बदले उन्हें घर का कैप्टन बना दिया जाएगा।

  • 09:27 PM, 28 Oct 2022

    सुम्बुल तौकीर की छवि किसी के पीछे पड़े रहने की बनी हुई है- सलमान खान

    सलमान खान सुम्बुल तौकीर को डांटते हुए कहते है कि उनकी छवि किसी के पीछे पड़े रहने की बनी हुई है।

  • 09:24 PM, 28 Oct 2022

    सलमान खान अंकित गुप्ता से पूछते है कि क्या उन्हें शो में जबरन लाया गया था

    सलमान खान के निशाने पर अंकित गुप्ता भी आते है। वह उनसे पूछते है कि वे शो में क्यों है। क्या उन्हें शो में जबरन पकड़ कर लाया गया था।

  • 09:17 PM, 28 Oct 2022

    सलमान खान जमकर सुम्बुल तौकीर की क्लास लगाते नजर आएंगे

    बिग बॉस 16 में सलमान खान के निशाने पर सुम्बुल तौकीर होती है। सलमान उनसे कहते है कि वह घर में दिखाई नहीं दे रही है। सलमान खान इसे लेकर उन्हें कड़ी डांट लगाते है।

  • 09:14 PM, 28 Oct 2022

    शिव ठाकरे की कैप्टनसी बरकरार रखने के लिए निम्रत अहलुवालिया ने घर के रेशन को दांव पर लगा दिया था

    शिव ठाकरे की कैप्टनसी बरकरार रखने के लिए निम्रत अहलुवालिया ने घर के रेशन को दांव पर लगा दिया था। इसके चलते घर के अन्य सदस्य इस विषय पर बहस करने लगते है।

  • 09:04 PM, 28 Oct 2022

    सलमान खान डेंगू से ठीक होने के बाद शो होस्ट करते आएंगे नजर

    सलमान खान डेंगू से ठीक हो गए है। अब वह एक बार फिर बिग बॉस शो होस्ट करते नजर आएंगे।