Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

Bigg Boss 16 Finale: MC स्टैन की बिगड़ी हालत तो अर्चना की चीख से दहले बिग बॉस


नई दिल्ली, : बिग बॉस 16 में ग्रैंड फिनाले से पहले काफी धमाका होने वाला है। घर में रोहित शेट्टी की एंट्री हो गई है और उन्होंने कंटेस्टेंट से काफी खतरनाक स्टंट करवाना शुरू कर दिया है। रोहित घरवालों के एक टास्क देते हैं जिसे करते हुए एमसी स्टैन की हालत बिगड़ जाती है। अर्चना तो टास्क में इतना डर जाती है कि उनकी चीख सुनाई देने लगती है। इसी बीच रोहित शेट्टी अपने आने वाले शो के लिए दो कंटेस्टेंट का चुनाव कर लेते हैं।

एमसी स्टैन का हुआ बुरा हाल

रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके ऑडिशन के लिए रोहित, बिग बॉस 16 के घर में प्रवेश करते हैं। वो अर्चना गौतम, शालीन भनोट, एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव से खतरनाक स्टंट करवाते हैं। इसी क्रम में एमसी स्टैन पूल में जाते हैं, लेकिन अंडरवॉटर स्टंट करते हुए स्टैन की हालत बुरी हो जाती है। अर्चना गौतम को तो इतने करंट लगते है कि वो जोर-जोर से चीखने लग जाती हैं।

jagran

अर्चना की निकली चीख

फिर बारी आती है घर की शेरनी मानी जाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी की। प्रियंका अपनी साइकिल से कांच को तोड़ती हुई नजर आती है। ये टास्क बारी-बारी सभी घरवाले करते हैं। इन टास्क में सबसे स्ट्रॉन्ग नजर आते हैं शिव ठाकरे।  इसके बाद रोहित शेट्टी कहते हैं, ‘कौन है वो घर वाला, जो सेलेक्ट होता है खतरों के खिलाड़ी के लिए।’

 

किसे चुनेंगे रोहित शेट्टी?

बता दें कि रिपोट्स के अनुसार रोहित शेट्टी ने शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए चुना है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। वैसे शिव की तारीफ रोहित शेट्टी पहले भी कर चुके हैं, जब वो रणबीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस के प्रमोशन के लिए आए थे। निमृत भी इसे लेकर कई बार शिव से बात करती नजर आ चुकी हैं।