News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar : अब बस नीतीश कुमार की घोषणा का इंतजार कल 10 बजे बुलाई मीटिंग; JDU नेता ने दिया अपडेट


 Bihar : बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन रहने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज बिहार में महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले कल नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद अटकलों को और बल मिल गया। वहीं 26 जनवरी के एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच दूरी भी देखी गई। एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों को एक दूसरे से 5 फीट की दूरी पर खड़ा देखा गया। बिहार के सियासी संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें जागरण.कॉम के साथ।

27 Jan 20242:29:39 PM

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

बिहार में चल रही सियासी उठापटक के बीच पप्पू यादव ने एक्स पर आलोचनात्मक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने लिखा कि-

कार्यकाल लंबा नहीं
किरदार बड़ा होना चाहिए

कर्पूरी ठाकुर सवा दो साल
शेरशाह सूरी सवा चार साल
पद पर रहे, पर क़द कितना बड़ा है
विरोधी भी श्रद्धा से झुक जाते हैं

नीति, सिद्धांत, ईमान बेच
दो दशक पद पर रह कर
क्या पाया? किरदार बेच
ज़िल्लत पाया, अपने नाम को
एक नया गाली बनाया।

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) January 27, 2024

27 Jan 20242:20:02 PM

नीतीश कुमार ने कल 10 बजे बुलाई मीटिंग

जदयू नेता सिद्धार्थ पटेल ने सियासी अटकलों के बीच बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि कल नीतीश कुमार ने 10 बजे मीटिंग बुलाई है। हमारे नेता का जो भी फैसला होगा वो पार्टी को मंजूर है।

VIDEO | Bihar political turmoil: “A meeting has been called at 10 am tomorrow. We will accept the decision of our leader (Bihar CM Nitish Kumar),” says JD(U) leader Siddharth Patel. pic.twitter.com/un4sau4AhJ

— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2024

27 Jan 20242:06:53 PM

नीतीश कुमार को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने तोड़ी चुप्पी

कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मुझे जदयू के इंडी गठबंधन से बाहर निकलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। मैं कल देहरादून जा रहा हूं, फिर दिल्ली जाऊंगा, मैं मिलूंगा। पूरी जानकारी और फिर मैं आपको जानकारी दूंगा। हमारी कोशिश सभी को एकजुट करने की है। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट होंगे तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इंडी गठबंधन सफल होगा। जो लोग लोकतंत्र को बचाने में रुचि रखते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे।

27 Jan 20241:47:44 PM

Bihar Political News: हमारा कमांडर जो कहेगा वह करेंगे: विजय सिन्हा

बिहार की राजनीतिक स्थिति पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारा नेतृत्व सामूहिक और सक्षम नेतृत्व है और राष्ट्र हित में ही निर्णय लेते हैं और लोग उनके निर्णय का स्वागत करते हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सैनिक के रूप में कमांडर के आदेश को मानता है।

#WATCH पटना: बिहार की राजनीतिक स्थिति पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “…हमारा नेतृत्व सामूहिक और सक्षम नेतृत्व है और राष्ट्र हित में ही निर्णय लेते हैं और लोग उनके निर्णय का स्वागत करते हैं…भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सैनिक के रूप में कमांडर के आदेश को… pic.twitter.com/Xqoai2IUs7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024

27 Jan 20241:33:43 PM

इंडी गठबंधन टूटने की कगार पर: केसी त्यागी

 जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के गैर-जिम्मेदाराना और अड़ियल रवैये के कारण इंडी गठबंधन टूटने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे नेता नीतीश कुमार की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

#WATCH | JD(U) leader KC Tyagi says, “INDIA alliance is on the verge of breaking due to the irresponsible and obstinate attitude of Congress.” pic.twitter.com/G2yUDJPCN4

— ANI (@ANI) January 27, 2024

27 Jan 202412:47:22 PM

चिराग पासवान ने की अमित शाह से मुलाकात, नीतीश पर दिया जवाब

 चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और बिहार की सियासी अटकलों पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ समय में सबकुछ पता चल जाएगा। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमलोग स्थिति को देखते हुए एनडीए से गठबंधन पर फैसला लेंगे।

#WATCH दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर मुलाकात की।#BiharPolitics pic.twitter.com/W22aEaggsw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024

27 Jan 202412:36:29 PM

Bihar Political News: जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा: अश्विनी चौबे

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ब्रह्मेश्वरनाथ धाम का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा। पहली बार, मैंने ही उन्हें (नीतीश कुमार) यहां लेकर आया था, और आज भी मैं उन्हें लेकर आया।

#WATCH बक्सर, बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ब्रह्मेश्वरनाथ धाम का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा… पहली बार, मैं ही उन्हें (नीतीश कुमार) यहां लेकर आया था, और आज भी मैं उन्हें लेकर आया…” pic.twitter.com/auzSzrMPio

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024

27 Jan 202412:28:25 PM

Bihar Political News Live: कुछ समय में सब कुछ पता चल जाएगा: चिराग पासवान

बिहार के राजनीतिक हालात पर दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि कुछ समय में सब कुछ पता चल जाएगा। आपलोग धीरज रखिए।

#WATCH | “Everything will be known in some time,” says Lok Janshakti Party (Ram Vilas) president Chirag Paswan on Bihar political situation, in Delhi. pic.twitter.com/nsuu9uueJJ

— ANI (@ANI) January 27, 2024

27 Jan 202412:21:16 PM

Bihar Politics: बिहार में भूपेश बघेल की एंट्री

कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Congress President has appointed former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel as Senior Observer to coordinate Bharat Jodo Nyay Yatra and other party activities in Bihar with immediate effect. pic.twitter.com/7553CKJLyG

— ANI (@ANI) January 27, 2024

27 Jan 202412:15:31 PM

Bihar Political News: बक्सर के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे

सियासी हलचल के बीच  नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे। लेकिन उनके साथ तेजस्वी यादव नहीं दिखे। वहां कोई आरजेडी नेता नहीं दिखा। यहां तक कि स्थानीय आरजेडी विधायक भी नहीं दिखे। नीतीश कुमार मंदिर के सौंदर्यकरण और विकास कार्यों का उद्घाटन करने आए थे।

27 Jan 202411:21:13 AM

Bihar Politics Live: इन सब में भाजपा को कोई रोल नहीं: गिरिराज सिंह

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है उस पर हम नजर रखे हुए हैं। अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है। भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है। लेकिन इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है।

#WATCH पटना: बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है उस पर हम नजर रखे हुए हैं…अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है…भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है…लेकिन… pic.twitter.com/HtXgEr6u7c

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024

27 Jan 202410:10:12 AM

Bihar Political News : नीतीश कुमार पर आरजेडी हुई नरम

बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि ये सब अफवाह है और इस अफवाह से जो बेचैनी पैदा हुई है, उसे सिर्फ सीएम नीतीश कुमार ही संभाल सकते हैं। बिहार एक पूरे देश में चर्चा का विषय है, और अच्छे कारणों से भी। मुझे कोई दरार नहीं दिख रही है। अंत में इस महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार हैं। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने इसकी नींव रखी, जिसका उद्देश्य था पीएम मोदी द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति को हराने के लिए।

#WATCH | Patna: On the current political situation in Bihar, RJD MP Manoj Kumar Jha says, “All this is a rumour. And the restlessness which has arisen due to this rumour can only be taken care of by CM Nitish Kumar… Bihar is a topic of discussion in the whole country, and for… pic.twitter.com/WcaE8yNRWo

— ANI (@ANI) January 27, 2024

27 Jan 20249:26:12 AM

नीतीश कुमार को किसी पद की चाहत नहीं: नीरज कुमार

बिहार के राजनीतिक हालात पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जी राज्य के निर्वाचित सीएम हैं। उन्हें किसी पद की चाहत नहीं है। जिनके मन में भ्रम है वे बेहतर जानें। जो लोग उन्हें निशाना बना सकते हैं। क्या तीर उनके ही हाथ में है?

27 Jan 20249:18:12 AM

Bihar Politics Live: नीतीश कुमार बक्सर के लिए रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब से कुछ घंटे में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर पहुंचेंगे। वह ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में गत दिनों संपन्न हुए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे। उनके यहां हवाई मार्ग से पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए मंदिर प्रांगण में जाएंगे मंदिर प्रांगण में जाएंगे। उद्घाटन समारोह में संत जीयर स्वामी महाराज भी शिरकत करेंगे।

27 Jan 20249:14:31 AM

Bihar Political News: कांग्रेस ने पूर्णिया में बुलाई बैठक

एक अलग घटनाक्रम में बिहार कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने शनिवार दोपहर 2 बजे पूर्णिया में पार्टी विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया कि बैठक का राज्य के नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम से कोई लेना-देना भी है। खान ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक (वर्तमान और पूर्व) और पार्टी के वरिष्ठ नेता 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कल पूर्णिया में बैठक कर रहे हैं।

27 Jan 20248:56:28 AM

महागठबंधन सरकार को बचाने में जुटी आरजेडी

महागठबंधन सरकार को बचाने के लिए लालू प्रसाद यादव की पार्टी जी जान से जुट गई है। बैठक लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आरजेडी, जीतन राम मांझी को मनाने में लग गई है।

27 Jan 20248:44:47 AM

दिल्ली में आज बिहार बीजेपी की अहम बैठक

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार की बैठक है जिसमें सभी पदाधिकारी सभी विधायक सांसद आएंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।