News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar : सीएम नीतीश इस्‍तीफा देकर राबड़ी देवी के घर पहुंचे


पटना, । Bihar Political Crisis LIVE: बिहार की राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के द-एंड हो गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने राज्‍यपाल से मुलाकात कर इस्‍तीफा सौंप दिया है। राज्‍यपाल ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि एनडीए छोड़ने का फैसला पार्टी का है। अब आगे वे महागठबंधन की नई सरकार बनाएंगे। इसके पहले जनता दल यूनाइटेड के अध्‍यक्ष ललन सिंह तथा जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के नए गठबंधन में जाने की घोषणा कर दी थी। अब आगे नीतीश कुमार फिर राज्‍यपाल से मिलकर महागठबंधन की नई सरकार बनाने के लिए विधायकों का समर्थन पत्र सौंपेंगे।

इस बीच बड़ी खबर यह है कि महागठबंधन की नई नीतीश सरकार में दो उपमुख्‍यमंत्री रहेंगे। इनमें आरजेडी से तेजस्‍वी यादव का नाम तय है।
Bihar Political Crisis Live Updates:

  • 04:19 PM, 09 Aug 2022

    अब तेजस्‍वी संग मीडिया से मुखातिब होंगे नीतीश

    राज्‍यपाल से मिलने के बाद राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश कुमार। कुछ देर बाद तेजस्‍वी यादव के साथ वे संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन करेंगे।

  • 04:16 PM, 09 Aug 2022

    इस्‍तीफा के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने का समर्थन पत्र भी सौंपा

    नीतीश कुमार का राज्यपाल से मिलने का वक्त चार बजे का था। मगर वक्त से 15 मिनट पहले ही राजभवन पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा दिया। इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनाने की समर्थन पत्र भी सौंपा।

  • 04:03 PM, 09 Aug 2022

    एनडीए से बाहर आने का फैसला पार्टी का: नीतीश कुमार

    राज्‍यपाल को इसतीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए से बाहर आने का फैसला पार्टी का है। कहा कि उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया है। आगे महागठबंधन की सरकार बनाएंगे।

  • 03:41 PM, 09 Aug 2022

    राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश, महागठबंधन की सरकार बनाने का करेंगे दावा

    मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अभी-अभी राजभवन पहुंचे हैं। जैसा कहा जा रहा था कि वे महागठबंधन के विधायकों के साथ राजभवन जाएंगे, वैसा नहीं हुआ। वे अकेले गए हैं। वहां वे राज्‍यपाल से मुलाकात कर महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा करेंगे।

  • 03:38 PM, 09 Aug 2022

    गठबंधन टूटने के बाद जेडीयू बाेला: बीजेपी पीठ में घोंप रही थी छूरा

    बीजेपी और जेडीयू के अलगाव की औपचारिक घोषणा के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज ही नए सरकार के गठन की पु​ष्टि कर दी है। इसके साथ ही बीजेपी पर धोखा देने और पीठ में छूरा घोंपने वाला बताया है।

  • 03:31 PM, 09 Aug 2022

    थोड़ी देर में मुख्‍यमंत्री आवास पर जुटेंगे महागठबंधन के नेता

    थोड़ी देर में मुख्‍यमंत्री आवास पर जुटेंगे महागठबंधन के नेता। वहां से वे एक साथ राजभवन मार्च करेंगे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार उनके साथ राज्‍यपाल से मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपेंगे।

  • 03:10 PM, 09 Aug 2022

    पटना में आज शाम बीजेपी कोर कमेटी की बैठक

    बिहार में एनडीए सरकार का गिरना तय। जेडीयू ने बीजेपी से नाता तोड़ा। इसके बाद नीतीश कुमार शाम साढ़े चार बजे राज्‍यपाल से मिलकर महागठबंधन की नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे तो बीजेपी कोर कमेटी की बैठक भी पटना में होगी। बीजेपी की बैठक में पार्टी के बड़े नेता राधामोहन सिंह भी शामिल होंगे।

  • 02:53 PM, 09 Aug 2022

    बीजेपी के साथ रहेंगे पारस-चिराग, नीतीश के साथ जाएंगे मांझी-वीआइपी

    नई सरकार के गठन के साथ ही दोनों गठबंधनों का रूप भी बदलेगा। नीतीश कुमार को मुकेश सहनी की वीआइपी ने भी समर्थन दे दिया है। जीतन राम मांझी पहले से ही नीतीश कुमार के साथ हैं। ऐसे में नीतीश के सहारे ये दोनों दल महागठबंधन का हिस्सा बनते दिख रहे हैं। महागठबंधन में पहले से ही आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं। दूसरी तरफ बीजेपी अलग-थलग नजर आ रही है। हालांकि, पशुपति कुमार पारस ने बीजेपी के साथ एनडीए में बने रहने की बात कही है। अब दिलचस्प यह होगा कि चिराग के साथ पारस एक साथ एनडीए में कैसे सामंजस्य बैठाते हैं। चिराग खुद को एनडीए का हिस्सा बताते रहे हैं।