News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar : 16 अगस्‍त को हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्‍तार, संभावित मंत्रियों की लिस्‍ट


पटना, । : बिहार में हाई वोल्‍टेज राजनीतिक ड्रामा के बाद अब महागठबंधन की चाचा-भतीजा की सरकार बन चुकी है। जनता दल यूनाइटेड से चाचा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्‍यमंत्री तो राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) से भतीजा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) उपमुख्‍यमंत्री बन चुके हैं। अब नजरें महागठबंधन के मंत्रिमंडल गठन (Mahagathbandhan Cabinet Expansion) पर टिकी हैं। नई सरकार में राजनीतिक दल विभागों के बंटवारा (Division of Ministry) को लेकर अंतिम दौर की बातचीत कर रहे हैं तो विभिन्‍न दलों के संभावित मंत्रियों के नाम (List of Expected Ministers) भी समाने आ गए हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मत्रिमंडल विस्‍तार स्‍वतंत्रता दिवस के बाद होगा। यह विस्‍तार 16 अगस्‍त को हो सकता है।

स्‍वतंत्रता दिवस के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्‍तार

मुख्‍यमंत्री व उपमुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रिमंडल का विस्‍तार स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के बाद होगा। इसके लिए अंतिम दौर की बातचीत जारी है। गहृ विभाग व विधानसभा अध्‍यक्ष को लेकर पेंच फंसा हुआ है। मुख्‍यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने अभी तक गृह विभाग को हमेशा अपने पास रखा है, लेकिन नई सरकार में आरजेडी इसे आपे कोटे में मांग रहा है। आरजेडी विधानसभा अध्‍यक्ष का पद भी अपने पास चाहता है। इसके लिए आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी (Awadh Vihari Chaudhary) का नाम चर्चा में है।

मंत्री पद के लिए इन नामों पर हो रहा विचार

सूत्र बताते हैं कि सरकार में सर्वाधिक करीब डेढ़ दर्जन मंत्री आरजेडी के होंगे। कांग्रेस को तीन-चार विभाग दिए जा सकते हैं। जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) को एक मंत्री पद दिया जा सकता है। निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। ये मंत्री पद के लिए विचार किए जा रहे जिन नेताओं के नाम सामाने आ गए हैं, उनकी अपडेट सूची नीचे दी जा रही है। अंतिम सूची में इनमें से कुछ नहीं भी रह सकते हैं। अंतिम समय में कुछ नए नाम जोड़े भी जा सकते हैं।

आरजेडी कोटे के संभावित मंत्री

  • तेज प्रताप यादव
  • अवध बिहारी चौधरी (अगर विधान सभा अध्यक्ष नहीं बने, तब)
  • भाई वीरेन्द्र
  • सुनील सिंह
  • आलोक कुमार मेहता
  • ललित यादव
  • अनिता देवी
  • जीतेन्द्र कुमार राय
  • अनिल सहनी
  • चंद्रशेखर
  • भारत भूषण मंडल
  • शाहनवाज
  • समीर महासेठ
  • वीणा सिंह
  • रणविजय साहू
  • कुमार सर्वजीत
  • अनिल सहनी
  • अख्तरुल इस्लाम शाहीन
  • सुरेन्द्र राम
  • केदार सिंह
  • बच्चा पांडेय
  • राहुल तिवारी
  • कार्तिक सिंह
  • सौरभ कुमार

जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री

  • उपेंद्र कुशवाहा
  • विजय कुमार चौधरी
  • संजय झा
  • अशोक चौधरी
  • श्रवण कुमार
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • लेसी सिंह
  • सुनील कुमार
  • जयंत राज
  • जमां खान

कांग्रेस कोटे के संभावित मंत्री

  • अजीत शर्मा
  • शकील अहमद खान
  • मदन मोहन झा
  • राजेश कुमार राम
  • अफाक आलम

‘हम’ कोटे से संभावित मंत्री

  • संतोष कुमार सुमन

महागठबंधन के घटक दलों के संभावित विभाग

आरजेडी व कांग्रेस

  • गृह (अगर जेडीयू से सहमति बन गई।)
  • पथ निर्माण
  • वित्त
  • स्वास्थ्य
  • भवन निर्माण
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन
  • कृषि
  • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • श्रम संसाधन
  • सूचना प्रौद्योगिकी
  • उद्योग
  • नगर विकास
  • पंचायती राज
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु  परिवर्तन
  • पर्यटन
  • कला संस्कृति
  • खान एवं भूतत्व
  • आपदा प्रबंधन
  • राजस्व एनं भूमि सुधार  20 गन्ना उद्योग
  • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण

जेडीयू

  • गृह (इसपर आरजेडी के साथ पेंच फंसा हुआ है।)
  • सूचना एवं जनसंपर्क
  • शिक्षा
  • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  • ऊर्जा
  • योजना एवं विकास
  • परिवहन
  • ग्रामीण विकास
  • समाज कल्याण
  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • ग्रामीण कार्य
  • अल्पसंख्यक कल्याण .