Latest News पटना बिहार

Bihar Panchayat Election : कई पंचायतों के परिणाम घोषित, युवा चेहरों पर जनता का जताया भरोसा


  1. बिहार में पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडों के लिए शुक्रवार को डाले गए वोटों की आज मतगणना जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीत सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। अभी तक जारी हुए नतीजों पर यदि गौर किया जाए तो मतदाताओं ने युवा चेहरों को मौका दिया है। वहीं कई पुराने दिग्गजों को मात खानी पड़ी है। कई पंचायतों के परिणाम सामने आ गए हैं। पढ़ें किसने कहां लहराया जीत का परचम।

लाइव अपडेट :

– वैशाली के जंदाहा के पंचायत चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान के बाद अभी तक नए चेहरों का ही रहा बोलबाला। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों का उमड़ा हुजूम हर जीत के बाद नारेबाजी।जिलाधिकारी श्री मती उदिता सिंह एवम पुलिस अधीक्षक श्री मनीष के द्वारा दोपहर बाद मतगणना का डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ शांति पूर्ण चल रही है।

– समस्तीपुर: दलसिहसराय प्रखंड के सलखन्नी पंचायत में ममता देवी ने मुखिया का चुनाव जीता। उन्होंने निकटतम प्रत्याशी पिंकी देवी को हराया। यहां निवर्तमान मुखिया तीसरे स्थान पर रही। वहीं पांड पंचायत में सुनीता देवी ने साजि हाशमी को पराजित कर मुखिया की कुर्सी हासिल की। हरिशंकरपुर पंचायत में जयकांत पासवान ने विक्रम पासवान को और केवटा पंचायत में कंचन कुमारी ने मुखिया का चुनाव जीता।
– रानीगंज प्रखंड की 7 पंचायतों में से 3 पंचायत के मुखिया ही अपनी सीट बचा सकें। लोगों ने पंचायतों में नए चेहरे पर भरोसा जताया है। जिला परिषद की 10 नंबर सीट से राजद नेता अविनाश मंगलम की पत्नी सीता देवी ने रिकार्ड 7709 वोट से जीत हासिल की। पचीरा से प्रमिला देवी दोबारा मुखिया बनीं। परमानंदपुर पंचायत से अरशद ने लगातार पांचवी बार जीत हासिल की। खरसायी पंचायत से नई उम्मीदवार तमन्ना खातून मुखिया बनीं। खरसायी पंचायत से पिछली मुखिया रहीं हुस्न बानो को मात्र 483 वोट ही मिले। वहीं विस्टोरिया पंचायत से मुखिया पद पर नई उम्मीदवार अनिता देवी जीतीं। बिशनपुर पंचायत से सत्यनारायण सिंह मुखिया बने। बगुलाहा भिक्टर ने दोबारा मुखिया पद पर जीत हासिल की। परसाहाट पंचायत से नए उम्मीदवार अनमोल रजक मुखिया बने। पचीरा पंचायत से प्रमिला देवी मुखिया बनीं।