Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

BJP Sthapna Diwas: गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट, हेल्थ बीमा… अमित शाह ने बताए मोदी सरकार के काम


नई दिल्ली, । भाजपा आज अपना 42वां स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) मना रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इस मौके पर भाजपा की स्थापना करने वाले नेताओं को याद किया है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी। शाह ने स्थापना दिवस के अवसर पर तीन ट्वीट किए हैं।

 

अमित शाह ने कहा कि भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर खुद को तिल-तिल जलाकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन। मोदी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

शाह ने आगे कहा कि भाजपा की ये 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्र उत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है। साल 2014 से नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है।