News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर गोरखपुर जमशेदपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश मनोरंजन महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : कांग्रेस ने AICC मुख्यालय पर बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक, महासचिव, प्रभारी और सांसद होंगे शामिल


नई दिल्ली,। एक्टर विकी कौशल व कैटरीना कैफ को अज्ञात शख्स से सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक्टर विक्की कौशल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धारा 506(2), 354(D), 67 आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने शिकायत की है कि एक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज पोस्ट कर रहा है और उन्हें धमकी दे रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,866 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,148 ठीक हुए और 41 लोगों की मौत हुई। निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम इस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित भी करेंगे। 

  • महाराष्ट्र में प्रशिक्षु विमान दुर्घटानाग्रस्त हुआ

    महाराष्ट्र में आज एक विमान दुर्घटानाग्रस्त हो गया है। पुणे जिले के इंदापुर तालुका के कदबनवाड़ी गांव में आज सुबह करीब 11.30 बजे एक प्रशिक्षु विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 22 वर्षीय ट्रेनी पायलट भाविका राठौड़ घायल हो गईं। विमान बारामती के कार्वर एविएशन का है।

  • 01:15 PM, 25 Jul 2022

    छात्रावास के अंदर कक्षा 12 का एक छात्र मृत मिला

    तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के किलाचेरी में आज एक निजी स्कूल के छात्रावास के अंदर कक्षा 12 का एक छात्र मृत पाया गया है। घटना के बाद स्कूल परिसर में पुलिस बल तैनात हैं।

  • 01:12 PM, 25 Jul 2022

    TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दिया नोटिस

    TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डॉ शांतनु सेन ने आवश्यक वस्तुओं में मूल्य वृद्धि की तत्काल आवश्यकता पर नियम 267 के तहत कार्य निलंबन नोटिस दिया है।

  • 01:11 PM, 25 Jul 2022

    अर्पिता मुखर्जी को ESIC मेडिकल कॉलेज लाया गया

    पश्चिम बंगाल के मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लाया गया। अर्पिता मुखर्जी SSC घोटाला मामले में एक दिन की ED हिरासत में है।

  • जांच एजेंसियों का हमारे खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा- संजय सिंह

    आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से केंद्र का हमारे प्रति द्वेष है और जिस तरह से जांच एजेंसियों का हमारे खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा है। मैंने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया है कि राज्य सरकार के मंत्रियों को परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों का उपयोग करना सही नहीं है। इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

  • 01:01 PM, 25 Jul 2022

    मनीष सिसोदिया एक ईमानदार शिक्षा मंत्री हैं- संजय सिंह

    आप सांसद संजय सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया एक ईमानदार शिक्षा मंत्री हैं। वह दिल्ली में 18 लाख बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे मेहनत कर रहे हैं। उन्हें रोजाना प्रताड़ित करना और उन पर झूठे केस करना राज्य सरकार के कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास है।

  • 12:45 PM, 25 Jul 2022

    भोपाल में तेज बारिश के बाद सर्विस रोड की दीवार गिरी

    मध्य प्रदेश के भोपाल में तेज बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के सर्विस रोड की दीवार गिर गई और सड़क पर दरारें आ गई। रास्ता क्षतिग्रस्त होने का बाद रास्ता एक तरफ से बंद कर दिया गया है।

  • सुप्रीम कोर्ट ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा

    सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को चुनाव कानून संशोधन अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है।

  • 12:24 PM, 25 Jul 2022

    अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

    पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे। आज द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

  • 12:22 PM, 25 Jul 2022

    कांग्रेस ने AICC मुख्यालय पर बुलाई तत्काल बैठक

    कांग्रेस ने आज AICC मुख्यालय में AICC महासचिवों, प्रभारी और सांसदों की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

  • एक्टर विक्की कौशल की शिकायत पर केस दर्ज

    एक्टर विक्की कौशल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धारा 506(2), 354(D), 67 आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने शिकायत की है कि एक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज पोस्ट कर रहा है और उन्हें धमकी दे रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि आरोपी उनकी पत्नी का पीछा भी कर रहा है और धमका रहा है।

  • आगरा एक्सप्रेसवे पर लगा ट्रैफिक जाम

    उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना हाईवे एरिया में आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम लग गया है।

  • दिल्ली में इस साल मिले डेंगू के 159 मामले

    दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 159 मामले सामने आए हैं। बता दें कि जुलाई में 16 मामले सामने आए हैं।

  • द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद हैं।

  • मुंबई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला

    मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि सोशल मीडिया के माध्यम से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में ये केस दर्द किया गया है।

  • कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने दिया नोटिस

    कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में प्री-पैक और प्री-लेबल अनाज, दही, छाछ आदि पर 5% जीएसटी पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।

  • 24 घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई का आरे रोड

    मुंबई में MMRC और MCGM द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के लिए आरे रोड आज रात 12 बजे से कल दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यातायात पुलिस के उपायुक्त कार्यालय न बताया कि सार्वजनिक और मोटर यात्री पवई/मरोल तक पहुंचने के लिए जेवीएलआर सड़क का उपयोग कर सकते हैं।

  • 11:01 AM, 25 Jul 2022

    उद्धव गुट ने किया सुप्रीम कोर्ट का रूख

    शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले खेमे ने एकनाथ शिंदे के समूह की याचिका पर वास्तविक शिवसेना के रूप में मान्यता के लिए चुनाव आयोग के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगाने का निर्देश देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ठाकरे गुट ने अपनी याचिका में कहा है कि चुनाव आयोग इस मामले में आगे नहीं बढ़ सकता, क्योंकि अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं।

  • 10:50 AM, 25 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों को बधाई दी।

  • 10:34 AM, 25 Jul 2022

    कोलंबो में राष्ट्रपति कार्यालय फिर से खुला

    श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कार्यालय फिर से खुल गया है। सचिवालय में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

  • 10:28 AM, 25 Jul 2022

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है, जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा।

  • Shooting In USA: लास एंजिलिस पार्क में गोलीबारी में दो की मौत

    Shooting In USA अमेरिका के लास एंजिल्स में एक पार्क में रविवार शाम दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। गोलीबारी शाम 4 बजे सैन पेड्रो में पेक पार्क के अंदर चल रहे कार शो के दौरान हुई।

     

    पार्थ चटर्जी को एम्स भुवनेश्वर लाया गया

    पश्चिम बंगाल के मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता से एयर एम्बुलेंस द्वारा एम्स भुवनेश्वर लाया गया। कलकत्ता HC के आदेश के अनुसार उनके साथ SSKM अस्पताल के एक डॉक्टर और उनके वकील मौजूद रहेंगे।

  • 10:17 AM, 25 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

    CJI एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई, वे भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

  • 10:12 AM, 25 Jul 2022

    संसद पहुंची निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंची। राष्ट्रपति निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

  • 09:56 AM, 25 Jul 2022

    ईडी की तिरुवनंतपुरम के MM CSI चर्च में छापेमारी

    ईडी की तिरुवनंतपुरम के MM CSI चर्च में छापेमारी चल रही है। छापेमारी काराकोणम मेडिकल कॉलेज के एक घोटाले के मामले से संबंधित है।

  • 09:31 AM, 25 Jul 2022

    संजय सिंह ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत “दिल्ली सरकार के खिलाफ सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग” को लेकर निलंबन का नोटिस दिया।

  • 09:26 AM, 25 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम नीतीश कुमार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

  • 09:22 AM, 25 Jul 2022

    पटना में उमड़ा भक्तों का सैलाब

    बिहार के पटना में सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान श्रद्धालु ने पूजा-अर्चना की।

  • 09:19 AM, 25 Jul 2022

    बीते 24 घंटे में मिले 16,866 नए केस

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,866 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,148 ठीक हुए और 41 लोगों की मौत हुई।

  • 09:15 AM, 25 Jul 2022

    BSF के एक सब-इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी

    सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक सब-इंस्पेक्टर ने आज भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक चौकी पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। मृतक राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि बीएसएफ ने घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

  • 09:10 AM, 25 Jul 2022

    गृह राज्य मंत्री राज्यसभा में पेश करेंगे प्रस्ताव

    गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय संसद की राजभाषा समिति के चुनाव के लिए आज राज्यसभा में एक प्रस्ताव पेश करेंगे।

  • 09:07 AM, 25 Jul 2022

    25 जुलाई को ही क्यों होता है भारत के राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण?

    द्रौपदी मुर्मू आज, 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर ये जीत हासिल की है। 25 जुलाई का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर पांच साल बाद 25 जुलाई को भारत को नया राष्ट्रपति मिलता रहा है। इतिहास की बात करें तो 25 जुलाई को ही कई हस्तियों ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है।

  • भारी बारिश के बाद बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर

    हिमाचल प्रदेश में मनाली में रात भर हुई भारी बारिश के बाद ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

  • 08:49 AM, 25 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी को लेकर कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंची एंबुलेंस

    पश्चिम बंगाल के मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को लेकर एम्बुलेंस कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंची। उन्हें आज एयर एम्बुलेंस द्वारा AIIMS भुवनेश्वर ले जाया जा रहा है।

  • 08:36 AM, 25 Jul 2022

    Policybazaar Data: पॉलिसीबाजार का आइटी सिस्टम हैक

    पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड (Policybazaar) की मूल कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) ने रविवार को कहा कि कंपनी के आइटी सिस्टम को 19 जुलाई को हैक कर लिया गया था। बीमा ब्रोकरेज फर्म ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि इस संबंध में उपयुक्त कानूनी मदद ली जा रही है। खराबी को ठीक करने के साथ ही सिस्टम का आडिट शुरू कर दिया गया है।

  • 08:09 AM, 25 Jul 2022

    काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़े भक्ते

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के लिए भक्तों की लंबी कतार देखी गई।

  • 08:08 AM, 25 Jul 2022

    महाकालेश्वर मन्दिर में की गई पूजा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में श्रावण मास सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर पूजा की गई।

  • 08:07 AM, 25 Jul 2022

    छतरपुर मंदिर में भक्तों ने की पूजा

    दिल्ली के छतरपुर मंदिर में श्रावण मास सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर पूजा की गई।

  • 08:07 AM, 25 Jul 2022

    सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दिल्ली में सावन के दूसरे सोमवार को चांदनी चौक के श्री गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

  • 08:05 AM, 25 Jul 2022

    राजघाट के लिए रवाना हुईं द्रौपदी मुर्मू

    निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए रवाना हुईं। आज वह संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

  • 07:51 AM, 25 Jul 2022

    कलाकार ने बनाई द्रौपदी मुर्मू की पेंटिंग

    पंजाब के अमृतसर के एक कलाकार ने राष्ट्रपति निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले बधाई देने के लिए 7 फीट लंबी पेंटिंग बनाई है।

  • 07:46 AM, 25 Jul 2022

    भुवनेश्वर एम्स रेफर किए जाएंगे पार्थ चटर्जी

    पश्चिम बंगाल के मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल से बाहर लाया गया। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, उन्हें आज एयर एम्बुलेंस द्वारा एम्स भुवनेश्वर में एसएसकेएम अस्पताल के एक डॉक्टर और उनके वकील के साथ स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

  • 07:44 AM, 25 Jul 2022

    पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिवंगत हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

  • 07:43 AM, 25 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

    निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।