News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : गोवा मामले में एक्शन मोड में कांग्रेस, स्पीकर से माइकल लोबो और दिगंबर कामत को अयोग्य घोषित करने की मांग


नई दिल्ली, । जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद वहां की सत्ताधारी पार्टी को सहानुभूति की लहर का राजनीतिक फायदा मिला है। सत्ताधारी पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी ने रविवार को हुए संसदीय चुनाव में एक बड़ी जीत हासिल की। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके कनिष्ठ गठबंधन सहयोगी कोमितो ने ऊपरी सदन की आधी सीटों के चुनाव में 248 सीट वाले चैंबर में अपना संयुक्त हिस्सा बढ़ाकर 146 कर लिया है, जो बहुमत से कहीं अधिक है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद हुए चुनाव में जीत के बाद अब प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 2025 तक बिना किसी रुकावट के सरकार चला पाएंगे। 

दूसरी और आज महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के भविष्य का फैसला होगा। शिवसेना के 16 बागी विधायकों के निलंबन व राज्यपाल के फैसले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसमें बागी बिधायकों के निलंबन पर कोई बड़ा फैसला आ सकता है। उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को चुनौती दी गयी है।

  • 03:41 PM, 11 Jul 2022

    AIADMK ने ट्विटर पर पार्टी की प्रोफाइल फोटो बदली

    AIADMK ने ट्विटर पर पार्टी की प्रोफाइल फोटो बदल दी है। बता दें कि आज अन्नाद्रमुक ने ई पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली आम परिषद की बैठक में ओ पनीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

  • 03:34 PM, 11 Jul 2022

    मोहम्मद जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    आल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को आज एक बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के मोहम्मदी सेशंस कोर्ट ने जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें सीतापुर जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था।

  • 03:20 PM, 11 Jul 2022

    माइकल लोबो और दिगंबर कामत पर कांग्रेस करेगी कार्रवाई

    गोवा में राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने बताया कि माइकल लोबो और दिगंबर कामत के खिलाफ अयोग्यता की कार्रवाई की जा रही है।

  • 02:54 PM, 11 Jul 2022

    बारिश आने से दिल्लीवासियों को गर्मी से मिली राहत

    राष्ट्रीय राजधानी में बारिश आने से दिल्लीवासियों को आखिरकार राहत मिली। कई दिनों से गर्मी का प्रकोप झेल रही दिल्ली में आज तेज बारिश देखी गई है।

  • 02:34 PM, 11 Jul 2022

    दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे में होगी गरज के साथ बारिश

    आइएमडी के मुताबिक, अगले 2 घंटों के दौरान उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर) रोहतक, फारुखनगर, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा), देवबंद, शामली, खतौली, जलेसर (यूपी) भिवाड़ी, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान)  और खरखोदा के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।

  • 02:23 PM, 11 Jul 2022

    गढ़चिरौली के लिए रवाना हुए शिंदे और फडणवीस

    महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गढ़चिरौली के लिए रवाना हो रहे हैं। आज के लिए उप मुख्यमंत्री की सभी निर्धारित बैठकें रद्द कर दी गई हैं। उप मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई।

  • 02:14 PM, 11 Jul 2022

    हमें किसी की जरूरत नहीं है- गोवा सीएम प्रमोद सावंत

    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि हमें किसी की जरूरत नहीं है। हमारे पास 25 विधायकों के समर्थन से एक स्थिर सरकार है। चूंकि उन्हें (कांग्रेस) कुछ नहीं करना है, इसलिए वे यह आरोप-प्रत्यारोप का नाटक कर रहे हैं।

  • 02:11 PM, 11 Jul 2022

    महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ फैसला सुना सकता है सुप्रीम कोर्ट- कांग्रेस नेता अतुल लोंधे

    महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि अगर संवैधानिक विशेषज्ञों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट वर्तमान महाराष्ट्र प्रशासन के खिलाफ फैसला सुना सकता है। इसका मतलब है कि शिंदे सरकार असंवैधानिक है। शिंदे सरकार द्वारा लिए गए सभी निर्णय असंवैधानिक होंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले और भाजपा का समर्थन करने वाले शिवसेना विधायकों को यह महसूस करना चाहिए कि भाजपा जल्द ही उन्हें छोड़ देगी।