News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : दिल्ली के तुगलकाबाद में नगर निगम की कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर


नई दिल्ली, । महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर विवाद जारी है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम खत्म होने के बाद राज ठाकरे ने मंगलवार रात एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी लिखकर लोगों से अपील की है।

राज ठाकरे ने कहा कि 4 मई के दिन जहां-जहां लाउडस्पीकर पर अजान दी जाती है वहां आप लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाउडस्पीकर से क्या तकलीफ होती है ये उन्हें भी समझने दें। राज ठाकरे की अपील के बाद औरंगाबाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।  राज ठाकरे पर दो समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

  • नासिक के पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

     

    राज ठाकरे के आह्वान के बाद मनसे के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नासिक सिटी में मस्जिद के आस-पास लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के लिए उतरे थे। 6 मनसे कार्यकर्ता महेंद्रा सर्कल के पास हनुमान चालीसा बजाने वाले थे, जिनको हमने पकड़ लिया: महेंद्र चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, नासिक

  • मनसे के 250 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में

     

    महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा चलाने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं को अब तक हिरासत में लिया गया है।

  • हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष आज संभालेंगे कार्यभार

     

    हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष उदय भान बुधवार को चंडीगढ़ में अपना पदाभार संभालेंगे। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, हर वर्ग के लोग जैसे उमड़ के आ रहे हैं इससे साफ है कि लोग सिर्फ कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

  • मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार

     

    पुणे में पुलिस ने मनसे महासचिव अजय शिंदे के साथ 6 अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी खालकर हनुमान मंदिर पर महा आरती कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि निवारक कार्रवाई के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया है।

  •  

    135 मस्जिदों ने तोड़ा नियम

     

    महाराष्ट्र गृह विभाग ने बताया कि मुंबई में कुल 1,140 मस्जिदें हैं, जिनमें से 135 ने आज सुबह 6 बजे से पहले लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ जाने वाली इन 135 मस्जिदों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

     


  • राणा दंपति को मिली जमानत

     

    मुंबई सेशंस कोर्ट ने सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को जमानत दी है। राणा दंपति को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के एलान के बाद 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। राणा दंपति पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया था।

  • लाउडस्पीकर विवाद पर संजय राउत की प्रतिक्रिया

     

    महाराष्ट्र में शांति है, महाराष्ट्र में कोई भी गैरक़ानूनी लाउडस्पीकर नहीं चल रहा है। आप माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे देश में लाउडस्पीकर का क़ानून बना है, उसका महाराष्ट्र में पालन हो रहा है: लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत

  • अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

     

    पीएम मोदी ने आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि सतत विकास का लक्ष्य है कि किसी को पीछे नहीं छोड़ना है। इसलिए हम अगली पीढ़ी के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण करने, सबसे गरीब और कमजोर लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

     


  • पुणेश्वर हनुमान मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई

     

    लाउडस्पीकर विवाद के बीच मनसे ने मंदिर में महा आरती की घोषणा की है। इसको देखते हुए पुणे के कस्बा पेठ इलाके में पुणेश्वर हनुमान मंदिर के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

  • Covid-19 Cases in India- देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले

     

    देश में एक दिन बाद कोरोना के मामलों में फिर इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,205 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 2,802 मरीज रिकवर भी हुए हैं।

  • Jodhpur Violence Update- जोधपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

     

    जोधपुर के एडीसीपी रघुनाथ गर्ग ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यहां पर एक डिप्टी एसपी, एक एडिशनल एसपी, इंस्पेक्टर और सभी रैंक के अधिकारी मौजूद हैं। जिन बच्चों की परीक्षा हैं, उन्हें अनुमति दी गई है। डोक्युमेंट देखकर भेजा जा रहा है।

  • Jdhpur Communal Clash- जोधपुर शहर में कर्फ्यू जारी

     

    राजस्थान के जोधपुर शहर में कर्फ्यू जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर पुलिस की तैनाती की गई है। हिंसा मामले में अब तक 97 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • aharashtra Loudspeaker Row- पुलिस कमिश्नर ले रहे जायजा

     

    लाउडस्पीकर विवाद को देखते हुए मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए विभिन्न थानों का दौरा कर रहे हैं। तस्वीरें धारावी पुलिस स्टेशन की हैं।

  • राज ठाकरे के घर की सुरक्षा बढ़ी

     

    मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर के बाहर पुलिस फोर्स मौजूद है।